9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर जमकर गदर काटा, पुलिस को देख पुकारने लगी ‘पापा’, Video

Drunk Woman High Voltage Drama : देर रात शहर की सड़कों पर एक नशे में धुत महिला ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी को देख करृहने लगी 'पापा।'

2 min read
Google source verification
Drunk Woman High Voltage Drama

Drunk Woman High Voltage Drama : मध्य प्रदेश के विदिशा शहर की सड़कों पर बीती रात नशे में धुत एक महिला ने जमकर उत्पात मचाया। महिला देर रात सड़कों पर निकली और लड़खड़ाते हुए यहां वहां घूमती रही। इस दौरान कभी वो सड़कों पर लौटने लगती तो कभी मार्ग से गुजरने वालों से भद्दे शब्दों में चीखपुकार करने लगती। इस दौरान रास्ते से गुजरने वालों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला का उत्पात देख किसी ने शहर की पेट्रोलिंग टीम से उत्पाती महिला की शिकायत कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को संभाला तब कहीं जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, अहमदपुर रोड स्थित अभिनंदन गार्डन के पास नशे की हालत में एक महिला मिली। महिला का ड्रामा देखकर हर कोई हैरान था। महिला कभी सड़क पर लौटने लगती तो कभी किसी भी वाहन के सामने अचानक से कूद पड़ती। ऐसे में राहगीरों को गाड़ियां चलाने में कासा परेशानी हुई। महिला का उत्पात देख किसी ने डायल 100 टीम को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से हुड़दंग मचाने का कारण जानने के लिए पूछताछ शुरु की। लेकिन महिला ने इतने नशे में थी कि उसे ये होश तक नहीं था कि आखिर वो बात किससे कर रही है।

जुलिस जवान से बोली- 'पापा'

इस दौरान नशे में धुत महिला सवाल कर रहे पुलिसकर्मी को पापा कहकर पुकारने लगी। एक दो बार जब पुलिसकर्मी से महिला ने पापा कहा तो मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के साथ साथ पुलिस जवान के साथ आए अन्य पुलिसकर्मी भी संकोच में पड़ गए कि, आखिर ये नशेड़ी महिला उनके साथी से पापा क्यों कह रही है। हालांकि, पुलिस जवान ने तुरंत ही महिला को रोकते हुए कहा- 'मैं तेरा पापा नहीं हूं। कौन सा नशा किया है ?' इसपर मौके पर मौजूद सभी को समझ आया कि महिला इतने नशे में है कि उसे ये होश तक नहीं कि वो बात किससे कर रही है।

यह भी पढ़ें- Regional Industry Conclave : कृषि, खनिज, एमएसएमई और पर्यटन पर खास फोकस, इस बार नर्मदापुरम आ रहे देशभर के उद्योगपति

राहगीर हुए परेशान

हालांकि, पुलिस द्वारा लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार महिला के परिजन की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्हें बुलाकर महिला को सौंपा गया। हालांकि, महिला आदतन नशेड़ी है या किसी कारण से उसने नशा किया था, इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है। हालांकि, देर रात महिला द्वारा किए इस हाईवोल्टेज ड्रामें से सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।