
Dussehra festival
विदिशा. दशहरे की रात आचार संहिता के चलते माइक बंद कराने के बाद हुए उपद्रव और पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने के मामले में चुनाव आयोग ने कलेक्टर से रिपोर्ट तलब की है। उधर एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, प्रत्यक्ष दर्शियों, शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज हो रहे हैं। वहीं सनातनश्री हिन्दू उत्सव समिति ने आगे की रणनीति के लिए मंगलवार को निर्णय लेने की बात कही है।
हिन्दू संगठनों द्वारा पुलिस और प्रशासन के रवैये के खिलाफ चुनाव आयोग के नाम ज्ञापन दिया था। इस ज्ञापन को कलेक्टर ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दिया। इसके आधार पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। कलेक्टर इसकी रिपोर्ट भिजवा रहे हैं। उधर एसपी विनीत कपूर ने पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह चौहान को सौंपी है। चौहान अब शिकायतकर्ताओं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेंगे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए हैं। एसपी ने चल समारोह की व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर उनसे भी हालात के बारे में पूछताछ की है।
क्या हुआ था उस रात...
-रात 1 बजे तक चल रहे थे माइक।
-किसी मंच से नेताओं का यशगान होने लगा।
-किसी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की।
-कलेक्टर ने तत्काल सभी माइक बंद कराए।
-सनातनश्री हिउस ने अपने सभी मंच छोड़ कर संचालन बंद किया।
-मंच से नंबर न मिलने से नाराज झांकी वालों ने माधवगंज का मंच तोड़ा।
-पुलिस ने उत्पातियों पर डंडे बरसाना शुरू किए।
-हास्पिटल रोड पर खड़ी बांसकुली, पूरनपुरा की झांकियों के कार्यकर्ताओं सहित दर्शकों को भी लाठियां पड़ीं।
-ढोल वालों के ढोल फोड़ दिए गए।
-झांकियां थम गईं, लोग ट्रैक्टरों की चाबी लेकर झांकी सड़कों पर छोड़ भाग गए।
-सुबह 27 लोगों की अस्पताल में मेडिकल जांच हुई।
-हिन्दू संगठनों ने बैठक कर कलेक्टर-एसपी समेत अन्य अधिकारियों को हटाने की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन दिया था, उसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दिया था। वहां से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा रही है।
-केवी सिंह, कलेक्टर
मामले की जांच मुझे सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। मंगलवार को शिकायतकर्ताओं तथा अन्य संबंधितों के बयान लेंगे।
-विनोद कुमार सिंह चौहान, एडीशन एसपी
24 घंटे का वक्त दिया गया था। मंगलवार को पुन: बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा, उसी पर अमल होगा।
-संजीव शर्मा, अध्यक्ष सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति
Published on:
23 Oct 2018 06:03 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
