23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी ने दिया इंसानी शक्ल के मेमने को जन्म, देखने वालों की उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

-बकरी ने दिया विकृत बच्चे को जन्म-इंसान जैसा लग रहा है मेमने का मुंह-अजीब शक्ल के मेमने को देखने लगी भीड़-सिरिंज से पिलाया जा रहा मेमने को दूध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Nov 2022, 2:37 PM IST

News

बकरी ने दिया इंसानी शक्ल के मेमने को जन्म, देखने वालों की उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले सिरोंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बकरी ने इंसान की तरह दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। शायद ही आपने कभी ऐसी घटना सुनी या देखी हो कि, किसी जानवर ने इंसान के बच्चे को जन्म दिया है। घटना के बाद बकरी के दुर्लभ मेमने को देखने वालों की भीड़ लग गई है। हर ओर ये मेमना कोतुलहल का विषय बन गया है।

ये हैरान कर देने वाली घटना सिरोंज तहसील के अंतर्गत आने वाले सेमल खेड़ी गांव की है, जहां एक बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि, इंसान की शक्ल की तरह बकरी का बच्चा दिखाई दे रहा है। बकरी के मालिक का कहना है कि, जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो घर में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। वहीं, बकरी के मेमने की एक वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : ससुराल बोला- आत्महत्या की है, मायके पक्ष का आरोप- गला रेतकर मारा


सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

बकरी के मालिक नबाब खां का कहना है कि, बकरी के बच्चे का मुंह चश्मा लगाए बुजुर्ग जैसा दिखाई पड़ रहा है। शुक्रवार को इस अजीब मेमने का जन्म हुआ है, जो इस समय तक जीवित है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि अमूमन ऐसे विकृत बच्चों की उम्र कम होती है। इस अजीब शक्ल के मेमने को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का दावा है कि, उन्होंने इससे पहले इस तरह की घटना पहले नहीं देखी। अलग तरह मुंह होने के कारण मेमने को बकरी दूध नहीं पिला पा रही है। इसे इंजेक्शन की सिरिंज से दूध पिलाना पड़ रहा है।