वहीं जानकारी के अनुसार यह आंदोलन देश के 7 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र और पंजाब में तो हजारों लीटर दूध और सब्जियां सड़कों पर फैंकने के समाचार हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में बनी हुई है। अब तक सभी जगह माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इसके साथ ही किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।