2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग में जलकर राख हुआ लाखों का सामान

आग में जलकर राख हुआ लाखों का सामान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 27 Apr 2018, 11:52 AM IST

vidisha news, patrika news, patrika bhopal, fire, shaadi, marrige garden, vidisha aag,

विदिशा। आप अपने घर पर चैन से हो रहें हो और अचानक कुछ ऐसा हो जाएं। जो आपको डरा दे। सोचकर डर लगता है। पर, विदिशा की अनुपम मेघा सिटी में ऐसा ही एक हादसा हुआ। आधी रात को जब लोग सो रहे थे। तब पता चला कि कॉलोनी में आग लग गई है। जब लोगों को इस बारे में पता चला तो लोग दहशत में आ गए।

दरअसल कॉलानी के पास ही मैरिज गार्डन है। वही फर्नीचर एक्सचेंज का बड़ा भंडारण भी है। रात को जब बारात यहां से गुजर रही थी। तो बाराती आतीशबाजी के साथ जा रहे थे। अचानक किसी पटाखे की चिंगारी फर्नीचर एक्सचेंज के भंडारण में जा पहुंची। फिर कुछ समय बाद जो हुआ वह दिल देहला देने था। आग की इतनी तेज लपटे वहां से उठी कि लोग उसे देखकर घबरा गए।

लोगों ने बताया
आस पास के लोगो ने बताया कि बारात अपने रास्ते जा रही थी। किसी को भी इस बात कोई अंदाजा नहीं था कि पटाखों की चिंगारी फर्नीचर एक्सचेंज के भंडारण में पहुंच जाएंगी और वहां पहुंचकर इतना भंयकर रूप ले लेगी। बारातियों ने बताया कि अगर हमें जरा भी इस बात का आभांस होता तो हम पटाखे फोड़ते समय ध्यान रखते।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड
भड़कती आग देखते ही आस पास के लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिग्रेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

इतना हुआ नुकसान
फर्नीचर एक्सचेंज भंडारण में आग लगने से करीब दो लाख रूपये का नुकसान हो गया। इस भंडारण एक्सचेंज का मालिक अभी तक इस हादसे से परेशान है। पता नहीं कैसे इस नुकसान की भरपाई हो पाएंगी।

सुबह तक था आग का असर
आग लगने के कुछ समय बाद ही फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। पर, आग इतनी तेज थी कि सुबह भी आग असर वहां दिखाई दे रहा था। आज सुबह भी वहां से धुंआ निकल रहा था।