2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात को पॉश कॉलोनी के फर्नीचर गोदाम में आग

कॉलोनी में दहशत, खाली कराने पड़े मकान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 27 Apr 2018, 1:48 PM IST

vidisha news, patrika news, patrika bhopal, fire, shaadi, marrige garden, vidisha aag,

विदिशा। शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार अनुपम मेघा सिटी स्थित फर्नीचर गोदाम में रात करीब 12 बजे आग लग गई। घरों में आसपास के घरों में धुआं भराया तो लोग दहशत में आ गए। आग की ऊंची उठी लपटों व मौके पर पुलिस पहुंचते ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। आग बुझाने फायर ब्रिगेड दौड़ती रही और आग को नियंत्रित किया। गोदाम में कई स्थानों पर सुबह भी धुआं निकल रहा था।

आसपास के रहवासी अमित यादव, छोटीबाई ने बताया कि इस गोदाम के सामने ही मैरेज गार्डन है। रात में बारात के दौरान आतिशबाजी चलने से आग लगना माना जा रहा है। जब घरों में धुआं भराने लगा तो घबरा गए। आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड आना शुरू हुई। इस दौरान पुलिस ने आसपास के घरों घरों से लोगों को बाहर निकलने को कहा। घरों के बुजुर्ग, बच्चे, युवा, महिलाएं घर से बाहर रहे। कुछ ने पड़ौसियों के यहां रहकर रात बिताई।

बासौदा, रायसेन से भी आई फायर ब्रिगेड
आग की भयावहता को देखते हुए विदिशा के अलावा रायसेन व गंजबासौदा से भी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। विदिशा की चार फायर ब्रिगेड रात 12 बजे से लगातार आग बुझाने में लगी रही। इस दौरान करीब 30 फायर ब्रिगेड के पानी से सुबह 5.30 बजे आग नियंत्रित हो पाई।

करीब दो लाख का नुकसान
इधर फर्नीचर गोदाम के संचालक विजय सुंदरानी ने आग से करीब दो से तीन लाख तक नुकसान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि फर्नीचर एक्सचेंज का काम है। पुराने फर्नीचर के अलावा नए व मरम्मत के लिए आए फर्नीचर जल गए। उन्होंने बारात के दौरान आतिशबाजी से आग लगने की आशंका जताई है।

सुबह तक था आग का असर
आग लगने के कुछ समय बाद ही फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। पर, आग इतनी तेज थी कि सुबह भी आग असर वहां दिखाई दे रहा था। आज सुबह भी वहां से धुंआ निकल रहा था।