संस्था सूत्रों के अनुसार रामकथा के लिए आनन्दपुर के आसपास के शहरों गुना, अशोकनगर, भोपाल, सिंरोज, ब्यावरा, विदिशा सहित बीना के कुछ होटलों में कमरे बुक कराए गए हैं। लटेरी होटल संचालक ओमप्रकाश चौरसिया ने बताया कि हमारे होटल के सभी कमरों की करीब 15 दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग कर ली गई है। यह बुकिंग कथा के समापन 19 मार्च तक के लिए की गई है।