
अगले 10 दिनों में प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएगा। इस दौरान संभाग के चार जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़ और सीहोर की 18 विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय दलों से चुनाव मैदान पर उतरे 6 नेता ऐसे हैं जो कॉलेज तक शिक्षा ग्रहण नहीं किए हैं। शिक्षा के अनुभव को दरकिनार कर प्रत्याशी चयन करने के मामले में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक जैसे रहे हैं। दोनों ही दलों ने शिक्षा के अनुभव को किनारे करते हुए राजनीतिक अनुभव पर दांव खेला है। प्रत्याशियों के द्वारा निर्वाचन विभाग को दिए गए शपथ पत्र में अपनी शिक्षा के संबंध में जानकारी दी है। इसके अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से 3—3 प्रत्याशी ऐेसे हैं जो उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज ही नहीं गए।
इछावर विधानसभा के सीहोर जिले के इछावर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी कर्ण सिंह वर्मा बीए कला संकाय से कॉलेज में दाखिला लिया। एक वर्ष की पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई को आधे में ही छोड़ दिया।
ब्यावरा विधानसभा के राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ने वाणिज्य संकाय से स्नातक की पढ़ाई शुरू की। उन्होंने दो साल की पढ़ाई के बाद अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया।
खिलचीपुर विधानसभा के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह भी कॉलेज ड्रॉपआउट्स की सूची में शामिल हैं। उन्होंने कला संकाय से स्नातक की पढ़ाई दो वर्ष तक कर आधे में ही छोड़ दी।
विदिशा विधानसभा के विदिशा जिले के शमशाबाद सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सिंधु विक्रम सिंह ने भी अपनी पढ़ाई आधे में ही छोड़ी। वे कला संकाय से स्नातक की पढ़ाई के लिए दाखिल हुए और एक साल बाद पढ़ाई छोड़ दी।
4 ने तो जानकारी देना ही उचित नहीं समझा
प्रत्याशियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस से राजगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी बापू सिंह तंवर, सिरोंज के प्रत्याशी गगनेंद्र सिंह रघुवंशी और सारंगपुर क्षेत्र के प्रत्याशी कला मालवीय ने अपनी शिक्षा के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जबकि भाजपा की ओर से सारंगपुर प्रत्याशी गौतम टेटवाल ने शिक्षा का ब्यौरा नहीं उपलब्ध कराया है।
6 तो कॉलेज ही नहीं गए
- विदिशा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडन हाई स्कूल तक शिक्षा ग्रहण किए हैं।
- कुरवई विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रानी अहिरवार ने 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है।
- सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने भी हायर सेकंडरी तक पढ़ाई की है।
- राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही भाजपा के प्रत्याशी अमरसिंह यादव भी 12वीं तक शिक्षा ग्रहण किए हैं।
- ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्यासी पुरुषोत्तम दांगी ने भी 12वीं तक पढ़ाई किए हैं।
- खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी ने भी 12वीं तक शिक्षा-दीक्षा ली है।
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : जब सुरक्षा का नहीं है अहसास, नेताजी पर तब कैसे करें विश्वास
Updated on:
07 Nov 2023 08:10 am
Published on:
07 Nov 2023 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
