
लगातार बोलने के रिकार्डधारी विकास अब एक और रिकार्ड के करीब
विदिशा. मानव सेवा पर लगातार 79.30 घंटे बोलने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले विदिशा के युवा समाजसेवी विकास पचौरी अब एक और नए कीर्तिमान के करीब हैं। वे 9 फरवरी से निशुल्क रक्त समूह परीक्षण कर कार्ड बनाने के रिकार्ड का अभियान शुरू कर रहे हैं। विकास की यह दावेदारी एशिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए है।
विकास का यह रिकार्ड अपने तरह की अलग कैटेगरी में होगा। उन्होंने इसके लिए 1 लाख 51 हजार लोगों के निशुल्क ब्लड ग्रुप टेस्ट कर वे कार्ड बनाकर देेने का लक्ष्य रखा है। पूर्व से चल रहे उनके इस अभियान में वे अब तक 88 हजार लोगों का परीक्षण कर कार्ड बना चुके हैं। पुन: इस अभियान की शुरुआत वे गांधी चौक पर 9 फरवरी की सुबह 9 बजे से करेंगे।
पचौरी ने कुछ माह पूर्व ही मानव सेवा पर लगातार बोलने का कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस् में अपना नाम दर्ज कराया था। इसके बाद अब वे निशुल्क ब्लड ग्रुप टेस्ट कर कार्ड बांटने का रिकार्ड बनाने के करीब हैं। यह अपने तरह का अलग कैटेगरी का रिकार्ड होगा। विकास ने बताया कि इसके लिए एशिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। लक्ष्य पूरा होने के बाद यह टीम आकर पड़ताल करेगी। गौरतलब है कि अपने तरह के जुनूनी इस युवा ने देहदान की भी अलख जगा रखी है। इनके प्रयास से अब तक 286 लोग मृत्यु उपरांत देहदान का संकल्प ले चुके हैं। जबकि 6 देहदानियों की मृत्यु के बाद उनका यह संकल्प पूरा भी कराया जा चुका है। विकास पूरी तरह खुद के खर्च पर लोगों के शव अंतिम यात्रा के रूप में अपने वाहन में, खुद ही गाड़ी चलाकर मुक्तिधाम पहुंचाने का कार्य भी लम्बे समय से कर रहे हैं अब तक वे ऐसे 2 हजार से ज्यादा शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचा चुके हैं। कई निर्धन और निराश्रितों के शवों के अंतिम संस्कार का पूरा जिम्मा उठाते हुए वे कफन से लेकर अन्य सामग्री तक की व्यवस्था भी खुद के खर्चे पर करने से नहीं चूकते।
Published on:
08 Feb 2020 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
