17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थोड़ी देर के लिए ही मंच पर आए संघ प्रमुख और बोल गए बड़ी बात

मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एकात्म यात्रा का मकसद शांति का संदेश देना है। भारत ने दुनिया को एक परिवार में बांधा है। वे...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Manish Gite

•

Updated: 11 Jan 2018, 3:36 PM IST

rss


विदिशा। मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एकात्म यात्रा का मकसद शांति का संदेश देना है। भारत ने दुनिया को एक परिवार में बांधा है। वे विदिशा में एकात्म यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस सार्वजनिक कार्यक्रम की खास बात यह भी थी कि इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत विशेष रूप से मौजूद थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख गुरुवार को एकात्म यात्रा में भी शामिल हुए। मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर अखिलेश्वरनन्द, मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, समेत क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। एकात्म यात्रा में लाई गई चरणपादुका को मंच पर रखा गया, जहां विधिवत पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि नदियां हमें जीवन देती है, इसलिए इन्हें पूज्यनीय मानकर हमें पूजना चाहिए।

Live

-केवल प्रवचनों से काम नहीं चलता है।
-कहा- जैसा बोला जाता है वैसा करना पड़ता है।
-मोहन भागवत ने संबोधन से पहले सभी को संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
-मोहन भागवत का संबोधन शुरू
मध्यप्रांत की बैठक में आए हैं भागवत
इधर संघ प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रांत की बैठक में हिस्सा लेने विदिशा आए हुए हैं। वे तीन दिनों तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के संघ कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंथन करेंगे। भागवत के साथ ही कार्यक्रम में सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और अतुल राय भी शामिल हुए हैं।

करीब 10 बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत आए और सीधे कपूर पैराडाइज पहुंचे। यहां से करीब 30 मिनट बाद वे अपने कारकेड के साथ कार्यक्रम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। भागवत एक गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे, वे काली जैकेट, कुर्ता-पाजामा पहने थे और गले में काली धारियों वाला सफेद मफलर लपेटे थे। कपूर पैराडाइज से सरस्वती शिशु मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचते वक्त उनके साथ जेड प्लस सुरक्षा के साथ सीआईएसएफ का दल के अलावा 18 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और झेमर गाड़ी भी साथ थी।

पहले दिन संघ पदाधिकारियों ने हिन्दुत्व की बात, उस पर हो रहे आक्रमण पर चिंता जताते हुए देश प्रेम और हिन्दुत्व की रक्षा की बात कही। प्रदेश भाजपा के संबंध में भी चुनावी साल को देखते हुए बात कही गई और लोगों से जुडऩे के लिए जोर दिया गया। बैठक में संघ के अभा शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख अरुण कुमार, ग्राम विकास आयाम के प्रमुख डॉ. दिनेश तथा अभा संघ प्रचारक प्रमुख विनोद कुमार सहित आनुषांगिक 34 संगठनों के विभाग स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कड़ी सुरक्षा के बीच बैठक शुरू हुई
संघ की यह बैठक अत्यंत गोपनीय और भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। यहां तक की भागवत के आने के बाद आई डॉग स्कॉड को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। केवल संघ के पदाधिकारी ही अंदर जा पा रहे थे। कार्यक्रम स्थल के बाहर और आवासीय स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात था। जबकि कार्यक्रम स्थल में गेट और परिसरों की व्यवस्था स्वयंसेवकों के हाथ थी।