25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम कथा सुनने उमड़े लोग, भर गईं सड़कें, हेलिकॉप्टर से रवाना हुए मोरारी बापू

संत मोरारी बापू की रामकथा के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। हाल ये रहा कि श्रीराम कथा सुनने उमड़े लोगों से सड़कें भर गईं। बाद में मोरारी बापू कथास्थल से हेलिकॉप्टर से रवाना हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
katha20m.png

श्रीराम कथा सुनने उमड़े लोगों से सड़कें भर गईं

आनन्दपुर. आनंदपुर में श्रीराम कथा सुनने और मोरारी बापू के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सदगुरुनगर के हनुमान मंदिर परिसर में चल रही संत मोरारी बापू की रामकथा के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। हाल ये रहा कि श्रीराम कथा सुनने उमड़े लोगों से सड़कें भर गईं। बाद में मोरारी बापू कथास्थल से हेलिकॉप्टर से रवाना हुए।

माता जानकी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की नारी विपरीत समय में भी अपने जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती- समापन अवसर पर कथा में बापू ने कहा कि साधु के मिलन के समान कोई पुण्य नहीं है और अहिंसा के समान कोई धर्म नहीं। उन्होंने भारत की नारी को सबसे महान बताया। उन्होंने माता जानकी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की नारी विपरीत समय में भी अपने जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती है।

ईमानदारी और जैविक खेती पर जोर
बापू ने एक कहानी के जरिए ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पहले 10 प्रकार के रोग थे। आज रोगों की गिनती नही अब सैकड़ों बीघा जमीन बंजर हो रही है। हम गाय नहीं बचा पा रहे। अब हमको जैविक खेती के लिए आगे आना चाहिये।

दिग्विजय भी पहुंचे
सांसद दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह विधायक सपरिवार कथा में पहुंचे और बापू का आशीर्वाद लिया। 12 बजे तक कथा चली और एक घंटे बाद ही मोरारी बापू हेलिकॉप्टर से आनन्दपुर से भोपाल के लिए रवाना हो गए। इधर भीड़ होने से कई घंटों तक आनंदपुर से सद्गुरु नगर तक जाम की स्थिति बनी रही। मालूम हो कि 11 मार्च से इस राम कथा का आयोजन शुरू हुआ था।