11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vidisha – मेडिकल कॉलेज के कैजुल्टी इंचार्ज डॉ वैभव जैन को जान से मारने की धमकी

डॉ जैन की रिपोर्ट पर डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ केस दर्ज, घटना के विरोध में उतरे संगठन

2 min read
Google source verification
Vidisha - मेडिकल कॉलेज के कैजुल्टी इंचार्ज डॉ वैभव जैन को जान से मारने की धमकी

Vidisha - मेडिकल कॉलेज के कैजुल्टी इंचार्ज डॉ वैभव जैन को जान से मारने की धमकी

विदिशा. नगर के शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के कैजुअल्टी इंचार्ज डॉ वैभव जैन से कॉलेज के डिप्टी रजिस्टार भीमसिंह परमार द्वारा मुक्के और लातों से मारपीट किए जाने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने पर परमार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथाव एसोसिएशन ऑफ मेडिकल ऑफीसर्स एंड मेडिकल एज्यूकेशन ने भी घटना की निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
डॉ वैभव ने कॉलेज के डीन को एक शिकायती पत्र दिया गया था, जिसे डीन ने कोतवाली को उचित कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया है, इस पर कोतवाली में 25 फरवरी को आरोपी भीमसिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 323 तथा 506 के तहत प्रकरण्सा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट में डॉ वैभव ने बताया है कि 23 फरवराी की शाम 7.20 बजे कैजुअल्टी विभाग में कार्य कर रहा था और इमरजेंसी सुरक्षा के लिए अमित सिंह परिहार को बुलाया था, क्योंकि अमित यही काम देखते हैं। थोड़ी देर में अमित अपने साथ मेडिकल कॉलेज के डिप्टी रजिस्ट्रार भीमसिंह परमार को भी ले आए। मैंने भीमसिंह से कहा कि यह अमित सिंह का काम है, आपकी आवश्यकता नहीं है। इस पर भीमसिंह ने गालियां देना शुरू किया और मुक्के तथा लातों से मारपीट की। डॉ वैभव के अनुसार इस हमले में उनके पेट, सीने और दांई आंख के पास चोट आई। इसी बीच डॉ सुनील किरार, डॉ आकाश वार्डिया और डॉ पुष्पेंद्र सहित अन्य कर्मचारियों ने मुझे बचाया। डॉ वैभव ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि भीमसिंह बोला कि मुझे किसी मामले में टोका या मेरे मामले में हस्तक्षेप किया तो मैं जान से मार दूंगा। इस रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने भीमसिंह परमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

मेडिकल ऑफीसर्स एसेसिएशन का ऐलान
एसोसिएशन ऑफ मेडिकल ऑफीसर्स मेडिकल एज्यूकेशन ने कॉलेज के डीन को पत्र लिखकर घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट मप्र सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना के विरोध में एसोसिएशन ने कहा है कि मप्र के सभी चिकित्सा अधिकारी आज से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन और कड़ा किया जाएगा।

आइएमए ने दी हड़ताल की
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा करते हुए डीन को ज्ञापन दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ डीके शर्मा और सचिव डॉ संजय किरार ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जांच दल में आइएमए के सदस्य को भी शामिल किया जाए। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए। अन्यथा आइएमए हड़ताल पर विवश होगा।

वर्जन...
घटना की जानकारी मिलते ही भीमसिंह परमार को हास्पिटल से ऑफिस में अटैच कर लिया था। तीन सदस्यीय जांच दल बना दिया है, जो पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रिपोर्ट देगा, रिपोर्ट आने पर कमिश्नर से मार्गदर्शन लेकर जो नियमानुसार होगा कार्रवाई करेंगे। डॉ वैभव ने घटना की एफआइआर करा दी है।
-डॉ सुनील नंदीश्वर, डीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा