घटना के समय दो बच्चे और उनके दादा झोपड़े के बाहर सो रहे थे। जैसे ही उन्हें आग का आभास हुआ और उनकी नींद खुली तो वे चिल्लाते हुए भागे। देखते ही देखते झोपड़ी जलकर राख हो गई। जलता हुआ छप्पर सोते हुए बच्चों पर गिर गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग को बुझाकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया और डायल 100 को सूचना दी, लेकिन जब तक आग बुझती और पुलिस आती तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।