
21 Days Weight Loss Challenge
Weight Loss Challenge: आज के समय में मोटापे से ज्यादातर लोग परेशान हैं। जिसकी वजह है हमारी आधुनिक जीवनशैली। मोटापा (Belly fat) पूरी दुनिया में एक महामारी बन गई है। भारत में अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापे (belly fat) के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय (How to reduce belly fat) खोजने लगते हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग अपना वजन घटा नहीं पाते हैं।
आज हम आपके लिए 21 दिनों का चैलेंज (Weight Loss Challenge in 21 Days) लेकर आए है। जिसके सेवन से आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। जिसको बनाने में 5 मिनट का भी समय नहीं लगता है। जिससे सिर्फ 21 दिनों आपका वजन कम (Weight Loss Challenge) होने लगेगा। इसके लिए एक चूर्ण का सेवन करना होगा। इसके सेवन से पेट की चर्बी पिघल जाएगी। सबसे पहले जीरा, अलसी, दालचीनी, सौंफ, छोटी हरर को मिलाकर चूर्ण बनाएंगे।
अलसी FLex seed
सबसे पहले लेंगे 25 ग्राम अलसी। अलसी में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसीड पाया जाता है। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है। जो आपके फैट को बर्न करने आर कोलेस्टेरॉल को कम करने में कारगर है। एक्सपर्ट के अनुसार फाइबर युक्त चीजे खाने से भूख कंट्रोल होती है। जिससे बार-बार खाने का मन नहीं करता है।
जीरा Cumine Seed
25 ग्राम जीरा लेंगे। जीरा (Jeera) में ढेर सारा मैग्नीशियम पाया जाता है। कैल्शियम, जिंक फास्फोरस भी पाया जाता है। जिसके कारण फैट जमने की प्रक्रिया में रोक लगता है। फैट बर्न होने लगती है। जीरे से एंजाइम का सेकरीशन बढ़ जाता है। जिस वजह से मेटाबॉलिज्म बुस्ट होता है। इससे शुगर लेवल कम करने में भी मदद मिलती है।
सौंफ Sauf
इसके बाद हम 50 ग्राम सौंफ लेंगे। सौंफ में ढेर सारा फाइबर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट खनिज पाया जाता है। हम जो भी खाना खाते हैं सौंफ उसे ठीक से पचाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को बुस्ट करती है। वेट लूज करने में हेल्प करती है। इसलिए खाना खाने के बाद लोग सौंफ का सेवन करते हैं।
अजवाइन Ajwain
इसके बाद हम लेंगे 25 ग्राम अजवाइन। अजवाइन में थीमल ऑयल पाया जाता है। यह हमारे हाजमा को बढाता है। यह शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।
दालचीनी Dall chini
5 ग्राम दालचीनी लेंगे। दालचीनी कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। साथ ही खाना को पचाने में मदद करती है।
छोटी हरर Chhoti Harad
अब हम लेंगे सबसे महत्वपूर्ण इंग्रीडेंट 25 ग्राम छोटी हरर। यह एक नेचुरल हर्ब है। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। यह खाना को जल्दी पचाने में महत्वपूर्ण है। इससे पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है। गैस की समस्या से राहत पाने में मदद करता है।
सेंधा नमक Shendha Namak
अब हमें अन्त में लेंगे आधा चम्मच सेंधा नमक। सेंधा नमक में 80 प्रकार के अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं चूर्ण
सबसे पहले जीरा, अलसी, दालचीनी, सौंफ, छोटी हरर, सेंधा नमक और अजवाइन लेंगे। इसमें से अलसी, जीरा, सौंफ और अजवाइन को 5 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लेंगे। इसमें हरर मिक्स नहीं करेंगे। इसको अलग से ड्राई रोस्ट कर लेंगे। इसके बाद हरर और दालचीनी को अलग से दरदरा कूट लेंगे। इसके बाद इन दोनों को अलसी, जीरा, सौंफ और अजवाइन मिला देंगे। इसमें सेंधा नमक भी डाल देंगे। इसके बाद मिक्सर में सभी को पीस लेंगे। और एक जार में रख लेंगे।
कैसे करें सेवन
इस चूर्ण को 21 दिनों तक रात को लेंगे। इस दौरान रात का खाना 7 बजे तक खा लेना है। एक चम्मच चूर्ण को गर्म पानी में मिलाकर पीएंगे। इस तरह सेवन करने से बेस्ट रिजल्ट मिलेंगे।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
12 Jul 2023 03:50 pm
Published on:
08 Jul 2023 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
