
Walking For Weight Loss: आज के वक्त में ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं। मोटापे को कम करने लिए लोग जिम, योगा, वॉक इत्यादि करते हैं। वॉक करना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। पर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। अगर नियमित वॉक किया जाए तो इसके बेहतरीन फायदे मिलते हैं। लोग वॉक को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन अगर सही तरीके से वॉक किया जाए तो एक महीने के अंदर वजन में फर्क लाया जा सकता है। इसके लिए हमें यह जानना होगा कि हमें रोजाना कितने समय तक वॉक करना होगा या कितनी दूरी तक वॉक करना होगा। साथ ही वॉक कितनी स्पीड से करना है यह भी जानना जरूरी है।
शारीरिक रूप से एक्टिव रहने अच्छा तरीका
एक्सपर्ट के अनुसार, वॉकिंग फिजकली एक्टिव रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे वजन के साथ-साथ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज को खतरा भी कम हो जाता है। रोज एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। सांसों से संबंधित परेशानी भी दूर होती है। वॉक करने के दौरान एंडोर्फिन हार्मोन के रिलीज होने से मूड भी बेहतर रहता है। हालांकि जब आप किसी काम से या खरीददारी के लिए वॉक करते हैं और
वेट लॉस के लिए वॉक करते हैं, दोनों में फर्क होता है।
वॉक करने से बर्न होती है ज्यादा कैलोरी
एक्सपर्ट के अनुसार वॉक करने में आपकी सोच से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। जहां तक कितनी दूर तक वॉक करने में या एक घंटे के वॉक में कितनी कैलोरी बर्न होती है, यह सब आपके वजन, मेटाबोलिज्म, स्पीड और वॉकिंग इच्छाशक्ति पर भी निर्भर है। सामान्य तौर पर 1.6 किलोमीटर दूर तक वॉक करने से 100 कैलोरी बर्न होती है।
वैसे ज्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए ब्रिस्क एक्सरसाइज की जरूरत होती है। ब्रिस्क एक्सरसाइज के लिए आपको तेज गति से चलना होगा। इसमें जब आप वॉक कर रहे हैं तो इसकी गति कम से कम 6 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। आप इसमें जितनी अधिक गति से तेजी लाएंगे उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। 1 घंटा में अगर आप 6 किलोमीटर ब्रिस्क वॉक करेंगे तो 100 से 130 कैलोरी बर्न होगी।
1.6 किलोमीटर में भी 200 कैलोरी भी किया जा सकता है बर्न
कैलोरी बर्न को आराम से 200 कैलोरी प्रति किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है। इसके लिए आपको सीढ़ियों पर चलना होगा। या आपका प्लेटफॉर्म ऊपर-नीचे हो, जिसमें आपको चलने के लिए उपर चढ़ना हो। अगर आप रोजाना ब्रिस्क गति से 8 से 10 किलोमीटर वॉक करेंगे तो 500 से 800 कैलोरी ऊर्जा बर्न कर सकते हैं।
अगर आप रोजाना सीढ़िया चढ़ते हैं तो कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इतना ही नहीं वॉकिंग से आप अपनी बॉडी को शेप भी दे सकते हैं जैसे आप जिम में देते हैं। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो वॉक करने की गति बढ़ानी होगी। इसके साथ यदि आप सुबह और शाम दोनों समय दौड़ लगाते हैं तो निश्चित तौर पर आपका वजन बहुत जल्द कम होगा।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
24 Jul 2023 05:59 pm
Published on:
24 Jul 2023 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
