12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लहसुन, वजन कंट्रोल करने में भी करता है मदद

Weight Loss Tips: लहसुन नियमित खाने से वजन घटाया जा सकता है क्योंकि इसमें शरीर में बनने वाली वसा कोशिकाओं को कम करने की क्षमता है जिससे मोटापा दूर किया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Aug 18, 2021

weight loss tips

Weight Loss Tips: लहसुन खाना यूं तो बारह महीने ही अच्छा माना गया है लेकिन सर्दियों में लहसुन की एक कली रोजाना खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। यह दिल को सुरक्षित रखने में मदद करता है। लहसुन नियमित खाने से वजन घटाया जा सकता है क्योंकि इसमें शरीर में बनने वाली वसा कोशिकाओं को कम करने की क्षमता है जिससे मोटापा दूर किया जा सकता है।

इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री तत्व होते हैं जिनसे एलर्जी दूर होती है। सर्दी या बदलते मौसम में किसी भी उम्र के लोगों को कफ और जुकाम जैसी परेशानी हो तो लहसुन का काढ़ा पिएं। लहसुन कैंसर के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। यह शरीर में कैंसर बढऩे से रोकता है। गर्भवती महिलाओं को लहसुन खाना चाहिए। प्रेग्नेंसी में अगर उच्च रक्तचाप की शिकायत हो तो महिला को किसी न किसी रूप में लहसुन का प्रयोग करना चाहिए। लहसुन में एक विशेष प्रकार का प्रोटीन होता है जो हमारी रक्तवाहिकाओं को कंट्रोल करता है। इसमें उपस्थित हाइड्रोजन सल्फाइड रक्तधमनियों को फैला देती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है।

Read More: सेहतमंद बने रहने के लिए भोजन में शामिल करें बथुआ, यहां जानें इसके औषधीय गुण

इसी तरह सर्दी के दिनों में महिलाओं को रोजाना कम से कम 40-60 मिनट धूप में बैठकर तिल के लड्डू या गजक खानी चाहिए, इससे उनके शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरी होती है। विशेषज्ञ के मुताबिक विटामिन डी की पूर्ति के लिए रोजाना 40 मिनट धूप में बैठना चाहिए। इस दौरान शरीर का 40 फीसदी हिस्सा धूप के संपर्क में आए, ऐसा उन्हें साल में कम से कम 40 दिन करना चाहिए।

Read More: डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान से घरेलु उपाय