14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 लाख रुपए से ज्यादा में बिके ये 2 खरबूजे, खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान!

जापान के सोपारो शोक बाजार में हुई नीलामी खरबूजों की नई फसल होने पर हुआ था आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deepika Sharma

May 26, 2019

fruit

30 लाख रुपए से ज्यादा में बिके ये 2 खरबूजे, खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली। गर्मियों के दौरान सबसे अधिक बिकने वाला फल खरबूजा है। जिसको लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिस खरबूजे को आप मामूली समझकर खाते हैं, जापान ( japan ) में हुई एक नीलामी (auction ) में महज दो खरबूजों की कीमत 30 लाख रुपए से अधिक लगाई गई है। जी हां, यह बिलकुल सच है।

DNA के बारे में यह खास बातें नहीं जानते होंगे आप...

जापान में एक प्रदर्शनी ( Exhibition) के दौरान एक हजार खरबूजों में से सिर्फ दो ही खरबूजे चुने गए। इन्हें उनकी खासियत के अनुसार चुआ गया था और इनकी बोली लगाई गई। ये दो खरबूजे 50 लाख येन यानी करीब बत्तीस लाख रुपए में बिके।

दरअसल, इन खरबूजों की बेहतरीन मिठास और इसका नारंगी रंग गुदे के के कारण चुना गया था जो खरबूजों से इसे अलग बना रहा था। आपको बता दें कि इन खरबूजों के साथ अन्य खरबूजों को भी प्रदर्शनी में रखा गया था, लेकिन लोगों ने इन दो खरबूजों पर ही सबसे ज्यादा बोली लगाई।

देर रात तक करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, बदल सकता है आपका डीएनए !

यह नीलामी जापान के सापोरो के शोक बाजार में हुई। यह इस साल खेती के नए सीजन की पहली नीलामी थी।
जापान में हर नए सीजन की नई फसल होने पर लोग इस दिन को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। अगर खरबूजे की खेती बहुत अच्छी होती है तो इसे बड़ी अचीवमेंट माना जाता है।