
DNA के बारे में यह खास बातें नहीं जानते होंगे आप...
नई दिल्ली। आप अपने आस-पास डीएनए की बात जरूर सुनते होंगे। टीवी सीरियल ( tv Serial ) या फिल्मों में भी इसके बारे में कुछ न कुछ बात होती रहती है। किसी रहस्य ( mysteries ) की गुत्थी सुलझानी हो, तब भी डीएनए ( dna )की बात की जाती है। पर क्या आप जापने हैं कि यह डीएनए आखिर है क्या? तो आइए आज हम आपको डीएनए से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। आज ही के दिन वैज्ञानिकों ने जिंदा डीएनए को डीकोड करने में सफलता हासिल की थी...
- डीएनए एक तरह का डी-ऑक्सी न्यूक्लिक अम्ल ( acid ) है जो अणुओं की एक घुमावदार सीढ़ी के आकार की कड़ी है। इसमें जीवों की विशेषता और उनके अनुवाशिंक लक्षणों की जानकारी होती है।
- आप जानते होंगे कि हमारे पूर्वज मंकी थे और यही वजह है इंसान का 95 प्रतिशत डीएनए चिंपांजी से मिलता है।
- यह जानकर हैरानी होगी कि इंसान के डीएनए का 50 प्रतिशत हिस्सा केले के डीएन के समान होता है।
- केले के अलावा गोभी का डीएनए इंसान के डीएनए से कुछ प्रतिशत मिलता है।
- वैज्ञानिकों के अनुसार- अगर डीएनए को फैलाया जाए तो यह धरती से सूरज तक लगभग 600 बार पहुंच सकता है।
- आपको जानकर हैरानी होगी एक ग्राम डीएनए में 700 terabyte data को स्टोर किया जा सकता है।
- ताजुब की बात यह है कि इंसान के डीएनए से उसके पूर्वजों की जानकारी हासिल की जा सकती है। इतना ही नहीं उसमें पीढ़ी दर पीढ़ी हुए बदलावों और और किस स्थान पर वे रहते थे, इसके बारें में भी पता चल सकता है।
- सन 1943 में पहली बार वैज्ञानिको को पता चला कि इसमें जेनेटिक जानकारियां भी स्टोर रहती हैं।
- आपको बता दें डीएनए को सिर्फ सूरज की अलट्रावॉयलेट किरणें ही नष्ट कर सकती हैं। डीएनए को रिपेयर नहीं किया जा सकता।
- इंसान की कोशिका में डीएनए प्रतिदिन एक हजार से दस लाख बार क्षतिग्रस्त होता है। लेकिन हमारे शरीर में ऐसा सिस्टम होता है जो इसकी मरम्मत कर देता है।
Updated on:
26 May 2019, 1:20 PM IST
Published on:
25 May 2019, 7:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.