
मंगल पर आंकड़े जुटाने को भेजा यान, वैज्ञानिकों को मिली चौंका देने वाली ये चीज
नई दिल्ली। हाल ही में नासा ( nasa ) के वैज्ञानिको ने मंगल ग्रह ( mars ) पर अपना यान भेजा। इस यान के जरिए ऐसी चीज का पता चला, जिसे देखकर वैज्ञानिक ( scientist ) खुद हैरत में पड़ गए। वैज्ञानिकों ने आंकड़े जुटाने के लिए ग्रह पर मार्स रोवर भेजा था। इसी दौरान इस यान को ऐसी चीज मिली, जिसके बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरान रह गए। यह सारा अध्ययन जर्नल जियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।
शोधकर्ताओं के अनुसार- मंगल ग्रह की सतह पर पदार्थ के कुछ ऐसे टुकड़े पाए गए। यह हजारों साल पहले मंगल पर फटे ज्वालामुखी ( Volcano ) से निकली चीजें हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार- ये विस्फोट भयंकर तरीके से हुए होंगे। वैज्ञानिकों ने इसे इस तरह से समझा है जैसे लावे के वो टुकड़े वायुमंडल ( atmosphere ) में पानी ( water )के रूप में जम गए होंगे।
इस बात को समझाते हुए ब्राउंन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि जिस तरह पानी भाप के रूप में वायुमंडल में जाकर जम जाता है, उसी तरह ज्वालामुखी से निकले लवणों के साथ हुआ होगा। ज्वालामुखियों के विस्फोट ( explosion )से निकलने वाला मैग्मा पानी के साथ मिला होगा, जो अब सूख गया। अधिक दबाव के कारण ये टुकड़े चट्टानों से भी ज्यादा सख्त हो गए होंगे।
बता दें कि मंगल ग्रह पर ज्वालामुखी के प्रवाह के सबूत हैं लेकिन इसके शुरुवाती चरण को दिखाना अधिक कठिन है। इसका केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है।
क्रेमर और उनकी टीम ने मंगल ग्रह की सतह को जानने के लिए नासा के मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर से ली गई फोटो का इस्तेमाल किया। जिसको भूविज्ञान की मदद से मार्टियन खनिज के होने का पता लगाया जा सके।
Published on:
24 May 2019, 4:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.