
2 weeks after Nikah, wife was revealed to be male
नई दिल्ली: घर में जब शादी होती है तो काफी खुशी का माहौल होता है, लेकिन कई बार इस खुशी को दुख की भी नजर लग जाती है। या फिर कई बार शादी ( Marriage ) से ऐसे जुड़े मामले सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां जिसे महिला समझकर शादी की वो दरअसल, मर्द निकला। चौंकिए मत जनाब, चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
मामला है अफ्रीकी देश युगांडा का, जहां एक इमाम ने निकाल कर लिया, लेकिन दो हफ्ते बाद उसे तगड़ा झटका लगा। क्योंकि जिससे उसने महिला समझकर शादी की थी, वो हकीकत में मर्द था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमाम के पड़ोसी ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी कोई औरत नहीं बल्कि मर्द है। दरअसल, पड़ोसी का आरोप था कि इमाम की पत्नी ने पहले दीवार कूदी और फिर घर में घुसकर टीवी, कपड़े समेत कई सामान चुराकर ले गई। पड़ोसी ने इस बारे में इमाम को बताने के साथ ही पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। पुलिस ने इमाम की पत्नी को पुलिस स्टेशन बुलाया।
महिला ने हिजाब और सैंडल पहने हुए थे। ऐसे में महिला पुलिस से उसकी जांच करवाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि जिसे सब महिला समझ रहे थे वो हकीकत में एक मर्द था। वहीं जब ये बात इमाम को पता चली तो उसके पैरों से तो जमीन ही खिसक गई। इमाम को इस बात का पहले इसलिए भी पता नहीं चला क्योंकि उसकी पत्नी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। उसने पीरियड्स का बहाना दिया था। गिरफ्तारी के बाद महिला बने पुरुष आरोपी ने बताया कि उसने इमाम से पैसों के लिए शादी की थी। इमाम ने बाद में बताया कि वो आरोपी से एक मस्जिद में मिला था और उसे देखते ही उससे प्यार हो गया था, जिसके बाद इमाम ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और हां का जवाब मिलते ही उससे शादी कर ली। वहीं इस घटना के बाद इमाम को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया है, लेकिन इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
Published on:
17 Jan 2020 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
