11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 पोते-पोतियों की 61 साल की दादी ने की 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से शादी, अब कर रही बच्चे की प्लानिंग

62 साल की शेरिल के 17 पाते-पोतियां हैं, सात बच्चे हैं। उन्होंने 24 साल के अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है, अब वो अपने पति के बच्चे की मां बनना चाहती हैं।

2 min read
Google source verification
17 पोते-पोतियों की 61 साल की दादी ने की 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से की शादी, अब बना रही बच्चे की प्लानिंग

17 पोते-पोतियों की 61 साल की दादी ने की 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से की शादी, अब बना रही बच्चे की प्लानिंग

प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये कहावत अमेरिका के एक कपल पर एकदम फिट बैठती है। इस कपल की उम्र के बीच 37 साल का फासला है। महिला के 17 पोते-पोतियां हैं। यहां हम बात कर रहे हैं 61 साल की दादी चेरिल मैकग्रेगोर की जिन्होंने 24 साल के कुरैन मैकेन से शादी की है। ये कपल जॉर्जिया के रहने वाले हैं। दोनों की शादी सितंबर 2021 में हुई थी। शादी के बाद अब दोनों बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।

उम्र के इतने फासले को देखते हुए इस कपल को लोगों से ताने भी सुनने पड़ते है, मगर इसके बावजूद दोनों साथ-साथ रहते हैं। दरअसल, चेरिल मैकग्रेगोर की पहली मुलाकात कुरैन मैकेन से मुलाकात 2012 में एक होटल में हुई थी जब उनकी उम्र 15 साल थी। तब मैकेन एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और चेरिल का बेटा क्रिस उसका मैनेजर था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का संपर्क टूट गया।

एक-दूसरे से बिछड़ने के बाद दोनों एक बार फिर 4 नवंबर 2020 को दोनों की मुलाकात हुई। चेरिल मैकग्रेगोर ने जब कुरैन मैकेन को एक स्टोर में कैशियर का काम करते देखा था, इसके बाद दोनों की मुलाकात होने लगी और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया। अब दोनों की शादी भी हो चुकी है, ये दोनों कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, उनके टिकटॉक पर से 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

दोनों की शादी को टिकटॉक पर लाइव दिखाया गया था। दोनों की शादी को 2.2 मिलियन लोगों ने लाइव देखा । कुछ लोगों ने दोनों की शादी को लेकर उन्हें ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की। अपनी शादी पर दोनों ने कहा कि उन्हें दुनिया की परवाह नहीं है। शादी के दिन शेरिल चमकदार नेलपैंट के साथ अपनी सफेद शादी की पोशाक में थी तो वहीं कुरैन सफेद रंग के सूट में थे।

यह भी पढ़ें: हाथी ने ली पहले महिला की जान, फिर चिता से उठा ले गया लाश

शादी के बाद अब ये कपल अब बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं, शेरिल का कहना है कि उनकी उम्र बहुत ज्यादा हो गई है इसलिए खुद प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। ऐसे में वो सेरोगेसी या बच्चा गोद लेने की तैयारी कर रही है। बच्चे की प्लानिंग कर रहे इस कपल ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। बच्चे के कमरे को सजाया जा रहा है साथ ही साथ उसकी जरूरत की चीजों की शॉपिंग की जा रही है। वहीं शेरिल के परिवार के ज्यादातर सदस्य इस कदम के लिए उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। शेरिल का कहना है कि मैं कुरैन के बच्चे की मां बनना चाहती हूं। अपने रिश्ते के बारे में चेरिल बताती हैं कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते है और वे अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: हाथी को दी गई थी सरेआम फांसी, जानिए उसे किस जुर्म की मिली थी सजा

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग