18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्थर वाले बाबा: 80 साल का बुजुर्ग 31 साल से खा रहा है पत्थर, डॉक्टर्स भी है हैरान

एक 80 साल का एक बुजुर्ग रोज 250 ग्राम पत्थर खाता है। लगातार 31 साल से हर रोज पत्थर के टुकड़े खा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Rambhau Bodke

Rambhau Bodke

नई दिल्ली। आपने कई बार सुना होगा कि छोटे बच्चों को मिट्टी खाने की लत लग जाती है। जब भी वह परिवार की लोगों की नजर से ओझल होते हैं, तो वह मिट्टी खाना शुरू कर देते हैं। मिट्टी खाने से उनके पेट में कई प्रकार की परेशानियां होने लगती है। छोटे बच्चों का मिट्टी खाना आम बात होती है। लेकिन आपसे कहा जाए कि एक समझदार और बुजुर्ग शख्स है जो रोजाना पत्थर खाता है, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे। शायद नहीं, लेकिन इस बिल्कुल सच है। अपने देश में एक 80 साल का बुजुर्ग है जो रोजाना करीब ढाई सौ ग्राम पत्थर खा रहा है। खबरों के अनुसार वह पिछले कई सालों से पत्थर खा रहा है। जब डॉक्टर को इसके बारे में पता चला तो वह भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़े :— इस युवक को देखकर महिलाएं होती है प्रेग्नेंट, एक साल में बने 23 बच्चों के पिता

अचानक हुआ था पेट में दर्द
एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के सतारा एक 80 साल का एक बुजुर्ग रोज 250 ग्राम पत्थर खाता है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 31 सालों से पत्थर चबा रहा है। इस बुजुर्ग का नाम रामभाऊ बोडके (Rambhau Bodke) है। गांव के बहुत लोग रामभाऊ बोडके को 'पत्थर वाले बाबा' भी बुलाते हैं। एक इंटरव्यू में रामभाऊ बोडके ने बताया कि वो 1989 में मुंबई में काम करने गए थे। वहां पर उनके पेट में अचानक दर्द होने लगा। तीन साल तक इलाज कराया। इसके बावजूद पेट दर्द दूर नहीं हुआ। इसके बाद वो सतारा आ गए और यहां खेती का काम करने लगे। लेकिन उनका पेट दर्द खत्म नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें :— 41 साल के बेरोजगार था बेटा, मां-बाप पर ठोका दिया केस, कहा- उम्रभर दो हर्जाना

गांव की बूढ़ी महिला दी थी सलाह
खबरों के अनुसार, गांव में रहने वाली एक बूढ़ी महिला ने उन्हें पत्थर खाने के बारे में कहा। बूढ़ी की बात मानते हुए रामभाऊ बोडके पत्थर खाना शुरू किया तो उनको थोड़ा आराम मिला। इसके बाद वह रोजाना दिन पत्थर खाते लगे। रामभाऊ बोडके 31 साल से हर रोज पत्थर खा रहे हैं। उनका कहना है कि इस खाने में मजा आता था। अब उनकी जेब में हमेशा पत्थर के छोटे-छोटे कंकड़ मिलते है। जब उनका मन होता है वह खाने लगते है।

लोगों के साथ डॉक्टर भी हैरान
यह मामला तब सामने आया जब पेट में दर्द होने के पिछले दिनों बुजुर्ग को हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। सीटी स्कैन से पता चला कि उसके पेट में बहुत सारे पत्थर पड़े है। रोजाना 250 ग्राम पत्थर खाने से लोगों के साथ—साथ डॉक्टर भी हैरान है। फिलहाल रामभाऊ की हालत सामान्य है।