
नई दिल्ली। यूं तो ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ होती है। मगर क्या कभी आपने किसी घोड़े को चाय पीते हुए देखा है। ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे मगर ये सच है। मामला इंग्लैंड का है। यहां के Merseyside पुलिस विभाग के साथ काम करने वाला एक घोड़ा बिना चाय पिए कोई काम नहीं करता है।
पुलिस वालों की तरह घोड़े के भी ठाठ है। घोड़े का नाम जैक (jack) है। उसकी उम्र 20 साल है। यह घोड़ा (horse) पिछले 15 वर्षों से इंग्लैंड के Merseyside पुलिस विभाग के साथ काम कर रहा है। पुलिस विभाग के मुताबिक, जैक बिना एक कप चाय पिए काम पर ही नहीं जाता। उसे रोजाना अपने बेड यानी अस्तबल में एक बड़े से कप में चाय पीने (drinking tea) की आदत है। जैक को दी जाने वाली चाय भी स्पेशल होती है। उसे बिना मलाई वाले दूध की चाय पसंद है। इसमें दो बड़े चम्मच चीनी के साथ ठंडा पानी मिला हुआ होना चाहिए। जैक को ज्यादा गर्म चाय पीना पसंद नहीं है।
माउंटेड सेक्शन मैनेजर और ट्रेनर लिंडसे गवेन ने जैक के साथ काफी समय बिताया है। उनका कहना है कि जैक दूसरे घोड़ों से अलग है। अगर कोई सुबह बिना चाय के कप के इसे लेने जाता है, तो यह उस पर गुस्सा करता है। जैक 20 साल का हो चुका है। वो अगले साल रिटायर हो सकता है। रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस विभाग उसका ध्यान रखेगी।
Updated on:
30 Nov 2019 12:32 pm
Published on:
30 Nov 2019 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
