
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार होता है खाना तय, खा लेंगे तो होगा भारी नुकसान
नई दिल्ली। सप्ताह में सात दिन होते हैं और हमारे भारतीय समाज में ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इन सातों दिनों का बड़ा महत्व हैं। इंसान की समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो व्यक्ति को जीवन के संकटों से मुक्ति दिलाती हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि प्रत्येक दिन का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता है और उस दिन उससे संबंधित देवता की पूजा करने से दैनिक जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
जैसे कि गुरूवार को पीले रंग के वस्त पहनने चाहिए, शनिवार को तेल का दान करना चाहिए, सोमवार को शिव जी को जल चढ़ाना चाहिए इत्यादि। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सप्ताह के विभिन्न दिनों में खाना वर्जित बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन इन चीजों के सेवन से इंसान को नुकसान पहुंच सकता है।
सबसे पहले बात करते हैं सोमवार के बारे में। बता दें, सोमवार को चीनी नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसे चन्द्रमा का भोजन माना गया है।
बात अगर मंगलवार की करें तो इस दिन घी के सेवन को सेहत के लिए हानिकारक माना गया है।
बुधवार को हरी सब्जी नहीं खानी चाहिए, बल्कि उसका दान करना चाहिए।
इसके बाद आता है गुरुवार। गुरुवार को दूध और केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन गरीबों में केले का दान करने से कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
शुक्रवार को खट्टी चीजों के सेवन से हमेशा बचना चाहिए। इसे सेहत और भाग्य दोनों के लिए अच्छा माना गया है।
शनिवार को तेल से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए बल्कि अगर आप इनका दान करते हैं तो यह अच्छा है।
अब बात करते हैं सप्ताह के आखिरी दिन यानि कि रविवार के बारे में। रविवार को नमक का सेवन नहीं करने से कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है।
Published on:
07 Jul 2018 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
