23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी जमाने में मशहूर इस मंदिर में अब लगा है महिलाओं के अंतर्वस्त्रों का ढेर, नजारा कुछ ऐसा जिसे देख…

इसी प्रान्त के सुदूर इलाके में स्थित एक पुराने बौद्ध मंदिर को अब एक ब्रा अभयारण्य में बदल दिया गया है।

3 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Nov 24, 2018

Bra temple

किसी जमाने में मशहूर इस मंदिर में अब लगा है महिलाओं के अंतर्वस्त्रों का ढेर, नजारा कुछ ऐसा जिसे देख...

नई दिल्ली। दुनिया में अजीबोगरीब चीजों की संख्या कम नहीं है। यहां कुछ ऐसे लोग, ऐसी जगहें या ऐसी घटनाएं मिल जाएगी जिसे देख आपको हैरानी जरूर होगी। आज हम एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप एक बार सोचने को जरूर मजबूर हो जाएंगे।

हम यहां जिस जगह के बारे में कहने जा रहे हैं वह जापान के इबारकी में स्थित है। बता दें, इबारकी टोक्यो के प्रशांत महासागर उत्तरपूर्व सीमा के किनारे स्थित एक प्रान्त है। इसी प्रान्त के सुदूर इलाके में स्थित एक पुराने बौद्ध मंदिर को अब एक ब्रा अभयारण्य में बदल दिया गया है।

बहुत पहले किसी ज्योतिष द्वारा किए गए धोखाधड़ी के मामले के चलते इस मंदिर को बंद कर दिया गया था। वर्तमान समय में इस मंदिर में केवल वही लोग जाते हैं जो अद्भूत व पुरानी चीजों को देखने का शौक रखते हैं। इसके लिए लोग कुछ रकम चुकाकर इस अभयारण्य के अंदर जाकर चीजों को देखते और परखते हैं।

इस स्थान पर जाने वाले लोगों को यह देखकर आश्चर्य होता है कि यहां स्थित एक कमरे की छत से महिलाओं के ढेर सारे अन्तर्वस्त्र लटक रहे हैं। यही वजह है कि अभी लोग इसे “Bra Temple” के नाम से जानते हैं।

दिन में भले ही लोग यहां कला के अद्भूत नमूने को देखने को आते हैं, लेकिन रात के समय में यहां का वातावरण बड़ा ही अजीब हो जाता है। इसे देखकर ही लोगों को डर लगता है।

यहां अब तक आए पर्यटकों का ये कहना है कि, केवल इन अन्तर्वस्त्रों के साथ ही और भी कई चीजें हैं जो इस जगह को और भी डरावनी बनाती है जैसे कि अजीबोगरीब चीजें, दीवारों पर लड़कियों की हंसती हुई तस्वीरें सारी, नंगे डॉल्स इत्यादि।

कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर काला जादू किया जाता है और इसी डर के चलते लोग यहां आने से कतराते हैं। ब्लैक मैजिक से बचने के लिए यहां पर महिलाएं अपने अंतवस्त्र उतारकर डाल जाती है।

उनका ऐसा मानना है कि ऐसा करने से उन पर कोई गलत असर नहीं होता है। इस जगह के बारे में ऐसी कई तरह की अफवाहें हैं जो यहां फैली हुई है। वाकई में यह जगह अपने अंदर कई सारे राज छुपाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:पहले पीरियड्स पर 12 साल की बच्ची के साथ घरवालों ने किया ऐसा, इस तरह बेरहमी से हुई मौत