6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज़मीन से निकला 2 हज़ार साल पुराना कंकाल, रहस्यों से उठा पर्दा तो एक बार फिर सहम गई दुनिया

इस विस्फोट में पूरे के पूरे दो शहर बर्बाद हो गए थे।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

May 31, 2018

pompiee

ज़मीन से निकला 2 हज़ार साल पुराना कंकाल, रहस्यों से उठा पर्दा तो एक बार फिर सहम गई दुनिया

नई दिल्ली। इटली के जाने-माने पुरातात्विक स्थल पॉमपई से एक आदमी का 2 हज़ार साल पुराना कंकाल मिला है। बता दें कि पुरातत्वविदों ने शख्स के 2 हज़ार साल पुराने अवशेषों को खोज निकाला है। शख्स के अवशेष मिलने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि यह माउंट वेसुवियस के पहले विस्फोट से तो बच गया था। लेकिन ज्वालामुखीय बादलों से आए एक पत्थर के ब्लॉक से बचने के दौरान भागते हुए चपेट में आकर कुचला गया। पूरा वाक्या आज से करीब 2 हज़ार साल पुराना बताया जा रहा है।

इटली में अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखीय बादलों से निकला पत्थर का ब्लॉक किसी दरवाज़े का चौखट होगा। जो काफी तेज़ी से आया और शख्स के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह से कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान शख्स का सिर और छाती बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए होंगे। पुरातात्विक स्थल के जनरल डायरेक्टर मसीमो ओसाना ने बताया कि यह एक असाधारण खोज है। पुरातत्वविदों का मानना है कि शख्स की मौत पायरोक्लास्टिक प्रवाह से हुई थी। पाए गए अवशेषों की जांच के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शख्स की उम्र करीब 30 साल थी।

अधिकारियों ने बताया कि शख्स का कंकाल उसकी हड्डी के एक इंफेक्श को दिखा रहा है, जो उसके पैर में था। लिहाज़ा वह भागने में असमर्थ था। गौरतलब है कि आज से करीब 2 हज़ार साल पहले A.D. 79 में माउंट वेसुवियस विस्फोट दुनिया का इतिहास में सबसे बड़े आपदा में गिना जाता है। इस विस्फोट में पूरे के पूरे दो शहर बर्बाद हो गए थे। A.D. 79 में माउंट वेसुवियस विस्फोट ने दक्षिण नेपल्स के पॉमपई और हर्क्युलेनियम को पूरा तबाह कर दिया था। इस आपदा के बाद दोनों शहर और यहां के लोग राख में तब्दील हो गए थे।

पुरातत्वविदों ने इस जगह पर मार्च में "Regio V" सेक्शन के तहत खुदाई शुरु की थी। एक अंग्रेज़ी अखबार के मुताबिक वेसुवियस यूरोप का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी है। उस समय कुल 20 हज़ार की जनसंख्या वाले पॉमपई में 2000 लोगों की मौत हो गई थी। बाकी ज्वालामुखी के उग्र होते रूप को देखकर पहले ही भाग गए थे। क्योंकि फटने से पहले उसमें से राख और धूंआ निकल रहा था।