25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 फीट लंबे दूल्हे से शादी करने पहुंची दुल्हन, इस अनोखी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा

Unique Wedding in Bihar : बिहार में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है। यहां एक दुल्हन 3 फीट के दूल्हें से शादी रचाने मंडप पहुंची। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

2 min read
Google source verification
bihar_unique_wedding_bride_arrived_to_marry_a_3_feet_tall_groom_watch_video.jpg

बिहार में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन की लंबाई को लेकर चर्चा तेज है आमतौर पर देखा जाता है कि दूल्हा हमेशा से दुल्हन से लंबा होता है। लेकिन इस शादी में उल्टा देखने को मिला। बड़ी बात ये थी कि दूल्हे की लंबाई मात्र 3 फीट थी। अक्सर कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। बेशक यह जोड़ी भी ऊपर से ही बनकर आई है। जिसके बाद से इसकी चर्चा बिहार समेत पूरे देश में हो रही है।

यह मामला बिहार के छपरा जिले का है। यहां के मढ़ौरा स्थित लेरुआ गांव में तीन फीट के एक लड़के की शादी उससे एक फीट लंबी यानी 4 फीट की लड़की से हुई है। इस अनोखी शादी की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी शादी की चर्चा हर ओर हो रही है।

दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोगों का कहना था कि वह काफी समय से हाइट कम होने की वजह से अपनी बेटी और बेटे के लिए वर-वधू ढूंढ नहीं पा रहे थे। इस कारण उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। दोनों के घरवालों का कहना था कि अक्सर उन्हें हाइट कम होने की वजह से लोगों के ताने सुनने पड़ते थे कि उनकी शादी नहीं होगी। हालांकि, अब दोनों के परिवार के लोग बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़े - इस आईलैंड पर जाने की सिर्फ पुरुषों को है इजाजत, महिलाओं की एंट्री पर पाबंदी, जानें क्यों


परिजनों का कहना है कि दोनों ही परिवार के लोगों को एक बार में ही रिश्ता पसंद आ गया था। दोनों का ‘चट मंगनी पट ब्याह’ हो गया। बिहार के इस अनोखे दूल्हे का नाम रोहित और दुल्हन का नाम नेहा है। रोहित 3 फीट के हैं, जबकि नेहा की लंबाई 4 फीट है। यानि नेहा अपने पति रोहित से एक फीट लंबी हैं।

यह भी पढ़े - अनोखा रिवाज : यहां जिंदा लोग करते हैं भूतों से शादी, सालों से चल रही ये प्रथा