
bluefin tuna
नई दिल्ली। दुनियाभर में कई प्रजाति की मछली पाई जाती है। मीठे पानी के स्त्रोतों और समुद्र में मछलियां बहुतायत में पाई जाती है। समुद्र तट के आसपास के इलाकों में मछलियाँ खाने और पोषण का एक प्रमुख स्रोत हैं। अपने देश में मछली को कई स्थानों पर भोजन के रूप में लिया जाता है। विदेशों में भी इसको बड़े चाव से खाते है। लेकिन विशेष रूप से चीन और जापान में मछली को बहुतायत में आहार में शामिल किया गया है। आज आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया की सबसे महंगी मछली है। इसकी कीमत जानकर किसी के होश उड़ सकते है। इस मछली की कीमत में कई लग्जरी कारें या घर खरीद सकते है।
77 लाख 92 हजार रुपए बिकी
एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान के सुकीजी फिश मार्केट में 200 किलो वजनी ब्लूफिन ट्यूना मछली एक लाख 17 हजार डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में तब्दील किया जाए तो यह करीब 77 लाख 92 हजार रूपए में बेची गई है। इतने पैसे में भारतीय मार्केट में उपलब्ध मर्सिडीज ए बेंज क्लास की तीन कारें आ सकती हैं।
कियोशी किमुरा ने खरीदा
नए साल में पहली नीलामी में इस मछली का खरीदा गया है। इस ब्लूफिन ट्यूना को सुशी जेनमाई रेस्त्रां के अध्यक्ष कियोशी किमुरा ने खरीदा है। कियोशी को ब्लूफिन ट्यूना के बड़े पारिखी के रूप में जाना जाता है। पिछले साल उन्होंने ट्यूना मछली साढ़े 37 हजार डॉलर यानी करीब 23 लाख 78 हजार रुपए में खरीदी थी। एक अनुमान के अनुसार, दुनिया भर में पकड़े गए ब्लूफिन ट्यूना का 80 प्रतिशत जापानी खा जाते हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी मछली मंडी
आपको बता दें कि टोक्यो स्थित सुकीजी फिश मार्केट दुनिया की सबसे बड़ी मछली मंडी है। यह मंडी किसी भी तरह के खाद्यपदार्थों की थोक बिक्री के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। इस बाजार में लगभग 400 किस्म के समुद्री भोजन की नीलामी होती है। इसमे सस्ते सीवीड से लेकर सबसे महंगे कैवीयर तक शामिल हैं। यहां सालाना 5.9 बीलीयन यूएस डॉलर का करोबार होता है।
Updated on:
22 Feb 2021 04:25 pm
Published on:
22 Feb 2021 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
