21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप से बचने के लिए लड़की ने शरीर के इस हिस्से पर लगवाया था ताला, गुम हुई चाबी तो फिर हुआ ऐसा…

अपने आप को दुष्कर्मियों से सुरक्षित रखने के लिए एक महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Jul 30, 2018

Chastity belt

रेप से बचने के लिए लड़की ने शरीर के इस हिस्से पर लगवाया था ताला, गुम हुई चाबी तो फिर हुआ ऐसा...

नई दिल्ली। दुनिया में समय-समय पर महिलाओं पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार होते आ रहे हैं। समय के साथ-साथ ये कम होने के बजाय लगातार बढ रहे हैं। आजकल हर दूसरे मिनट में किसी न किसी महिला के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं और ऐसा केवल अपने देश में ही नहीं बल्कि कम या ज्यादा मात्रा में पूरे विश्व में ही हो रहा है।

लोगों की विकृत सोच, मानसिक असंतुलन के चलते वे इस तरह के कुकृत्य को अंजाम दे रहे हैं। उनमें कड़े कानून का भी कोई खौफ नहीं। ऐसे में महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है।

समाज में एक या दो ऐसे लोगों के चलते महिलाएं हर कहीं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसे में अपने आप को इन दुष्कर्मियों से सुरक्षित रखने के लिए एक बार एक महिला ने ऐसा कदम उठाया था जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि इस अनोखी तरकीब के बारे में आपने इससे पहले शायद ही सुना होगा।

बता दें, एक 30 वर्षीय इटालियन महिला ने दुष्कर्मियों से खुद को बचाने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट पर ताला लगा लिया था,लेकिन एक दिन महिला से उस ताले की चाबी खो गई। काफी ढूंढ़ने के बाद भी वह चाभी नहीं मिली जिसके चलते वह काफी परेशान हो गई।

महिला इस वाक्ये से काफी घबरा गई। जल्दबाजी के चक्कर में उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन लगा दिया। उधर फायर ब्रिगेड वालों ने सोचा कि शायद महिला ने किसी वजह से अपने घर की चाबी खो दी होगी और अब ताला तुड़वाने के लिए फायर ब्रिगेड को कॉल किया है। जब वे महिला के घर पहुंचे तो हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने देखा कि महिला ने अपने गुप्तांग पर ताला लगा रखा था।

आश्चर्यचकित होकर फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने उनसे ऐसा करने की वजह के बारे में पूछा, तो इस पर महिला ने उनसे कहा कि, उसने इसे खुद अपनी इच्छा से पहना है ताकि कोई उसके साथ कोई गलत काम न कर सकें।

आपको बता दें कि इस तरह के ताले को चेस्टिटी बेल्ट के नाम से जाना जाता है। चेस्टिटी बेल्ट का इतिहास काफी प्राचीन है। इसका उपयोग लोग प्राचीन काल में भी करते थे ताकि स्वयं को यौन संबंधी अपराधों से बचाया जा सकें।