29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्भनिरोध लगाने के बावजूद प्रेगनेंट हो गई महिला, बच्चे को जन्म देने पर हुआ कुछ ऐसा

डॉक्टरों के अनुसार- चमत्कार से कम नहीं है यह वाकया घटना बच्चे की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की है

2 min read
Google source verification

image

Deepika Sharma

May 28, 2019

 baby

गर्भनिरोध लगाने के बावजूद प्रेगनेंट हो गई महिला, बच्चे को जन्म देने पर हुआ कुछ ऐसा

नई दिल्ली। असमय गर्भधारण को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। मगर इन सभी चीजों को फेल कर एक महिला ( lady )ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ये किस्सा अमरीका ( amrica ) का है। हैरानी की बात यह है कि इसमें जन्म के समय बच्चे के हाथ में वो गर्भनिरोध चीज पाई गई जिसका इस्तेमाल महिला ने गर्भधारण से बचने के लिए किया था।

अमरीका के टेक्सास ( taxsas ) का है। यहां रहने वाली लूसी हेलन नाम की महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म (birth) दिया है, जिसे वो अभी दुनिया में नहीं लाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से गर्भनिरोध भी लगवाया था। मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तभी गर्भनिरोध को बेअसर कर लूसी चार महीने बाद ही प्रेगनेंट हो गईं। इन सब चीजों के चलते बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। सोशल मीडिया (SOCIAL MEDIA ) पर लूसी की ये खबर अब भी काफी वायरल हो रही है।

हालांकि मामला काफी पुराना है लेकिन सोशल मीडिया के दावों के मुताबिक लूसी ने जिस बच्चे को जन्म दिया है उसके हाथ में वो गर्भनिरोध पाया गया, जिसे उन्होंने अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए लगवाया था। कुदरत के इस हैरान करने वाले वाक्ये को देख लोग इसे 'MIRENA FAIL' नाम दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक भी यह घटना आश्चर्यजनक है, क्योंकि ऐसा होना मेडिकल साइंस में मुमकिन नहीं है।