
तीन हफ्तों से इग्नोर कर रही थी सीने की खुजली, फिर जांच में सामने आई ऐसी बीमारी..काटना पड़ा ये अंग
नई दिल्ली। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हम इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई दिक्कतों को अनदेखा कर देते हैं। हमारे जीवन में ऐसी हज़ारों छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं आती रहती हैं, जिन पर हम कभी ध्यान नहीं देते हैं। आज हम आपको 44 साल की एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सीने की खुजली को अनदेखा कर दिया। महिला को लगा सीने में होने वाली खुजली की वजह वॉशिंग पाउडर होगी, और वह समय के साथ ठीक हो जाएगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम की रहने वाली यह महिला कई दिनों तक खुजली को साधारण खुजली समझकर इग्नोर करती रही, लेकिन फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ..जिसने महिला को झकझोर कर रख दिया।
करीब तीन हफ्ते बाद महिला को होने वाली खुजली ने विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक बढ़ी खुजली की समस्या के बाद शरलॉट विटमैन नाम की यह महिला काफी परेशान हो गई, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास जा पहुंची। डॉक्टरों ने विटमैन की जांच शुरू की, जांच रिपोर्ट में एक ऐसी भयानक बीमारी निकल कर सामने आई जिसने विटमैन को ऊपर से लेकर नीचे तक हिला कर रख दिया। डॉक्टरों ने बताया कि विटमैन को एग्रेसिव इन्फ्लेमेट्री ब्रेस्ट कैंसर है, इतना ही नहीं विटमैन के शरीर में फैल रहा कैंसर अपने आखिरी स्टेज पर आ पहुंचा था।
रिपोर्ट सामने आने के बाद विटमैन सदमे में हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने उनका 6 राउंड वाला कीमो कोर्स शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने विटमैन की ज़िंदगी बचाने के लिए एकमात्र रास्ता बताया। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज का बायां ब्रेस्ट सर्जरी कर काटकर हटाना पड़ेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला इस सर्जरी के लिए तैयार भी हो गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का बायां ब्रेस्ट अलग कर दिया। राहत की खबर ये है कि विटमैन अब काफी तेज़ी से रिकवरी कर रही हैं।
Updated on:
11 Nov 2018, 11:51 AM IST
Published on:
11 Nov 2018, 11:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.