25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 अंगुलियों वाले इस लड़के पर खतरा, तांत्रिक बोला- बलि दो बन जाओगे अमीर

एक लड़के के हाथ और पैर में कुल 24 अंगुलियां होने की वजह से उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 4 Sep 2018, 8:53 AM IST

family claims boy with 12 fingers 12 toes faces threat to life

24 अंगुलियों वाले इस लड़के पर खतरा, तांत्रिक बोला- बलि दो बन जाओगे अमीर

नई दिल्ली। आखिर इस लड़के की गलती क्या है कि, इसके रिश्तेदार इसे मौत के घाट उतरना चाहते हैं। आखिर क्या कारण है? जो रिश्तेदारों से खतरा होने की वजह से घरवाले 24 घंटे चौकसी कर रहे हैं। सोचने वाली बात है कि एक बच्चे की जानपर इसलिए बन आई है क्योंकि उसके हाथ और पैर में 12-12 उंगलियां हैं। एक लड़के के हाथ और पैर में कुल 24 अंगुलियां होने की वजह से उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा है। यह मामला उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में सामने आया है। इस बच्चे की इस विकृति की वजह से रिश्तेदार लड़के को मार देना चाहते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के पिता ने लड़के को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है इसके बाद पुलिस का कहना है कि, उन्‍हें ऐसी शिकायत मिली है और हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि, परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब है। लड़के के पिता की मानें तो तांत्रिक के कहने पर पहले भी बच्चे को मारने की कोशिश की गई थी और फिर से उसकी जान को खतरा बताया जा रहा है। माता-पिता का कहना है कि एक तांत्रिक के कहने पर रिश्तेदार उसको मारने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि तांत्रिक ने कहा है कि, ऐसे बच्चे का बलिदान करने से वो धनवान हो जाएंगे। बता दें कि, पुलिस ने उचित कार्यवाई करनी की बात के साथ बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने देने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि निष्पक्ष जांच करेंगे और पीड़ित परिवार को इन्साफ दिलाएंगे। अब सोचने वाली बात है कि, आज के आधुनिक युग में भी लोग इस तरह के अंधविश्वास अपने मन में पाले रखे हैं। हैरान करने वाली बात है कि अंधविश्वास के चलते वे किसी को जान से मारने से भी नहीं घबराते।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग