24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोज़ की तरह मछुआरा पहुंचा मछली पकड़ने, जाल में फंसी दुर्लभ मछली ने बनाया लखपति

धामरा समुद्रतट पर मछलियां पकड़ने गया था मछुआरा एक दवा कंपनी ने 7 लाख 49 हजार रुपए में खरीदी

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Sep 26, 2019

pluyh.jpg

नई दिल्ली। उड़ीसा के चंदबाली इलाके के धामरा समुद्रतट पर मछली पकड़ने गए मछुआरे की किस्मत खुल गई। मछुआरे ने ऐसी मछली पकड़ी कि वह लखपति बन गया। हर बार की तरह ये मछुआरा धामरा समुद्रतट पर मछलियां पकड़ने गया था। मछली की ताक में बैठे मछुआरे को कुछ समय बाद एक अनोखी दिखी। इत्तेफाक से वो दुर्लभ मछली उसी के जाल में आकर फंस गई। बता दें कि इस अनोखी प्रजाति की मछली को मछुआरे ने एक एक दवा कंपनी ने 7 लाख 49 हजार रुपए में खरीदा है।

देश में है ऐसी जेल जहां ले सकते हैं घर-गृहस्थी का सुख, आने-जाने की नहीं है मनाही

जानकारों के मुताबिक धामरा समुद्रतट पर काफी लंबे समय के बाद ये मछली फिर से देखने को मिली है। ड्रोन सागर नाम से मशहूर ये मछली दुर्लभ प्रजाति की मछली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मछली का कुल वजन 107 किलोग्राम है। इससे पहले घोल प्रजाति की मछली महंगे दामों में बिक चुकी है। इस मछली की मदद से पूर्वी एशिया में कई दवाइयां बनाई जाती हैं।

एक अंग्रेज ने दी थी शिव जी को चुनौती, भुगतना पड़ा था ऐसा खतरनाक अंजाम

जानकारों ने मुताबिक, ड्रोन सागर मछली बेहद दुर्लभ है। अब इसे एक दवा कंपनी दवाइयां बनाने में इस्तेमाल करेगी। मछली मिलने से मछुआरे की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था और इसका इतना दाम मिलने पर उसे भरोसा नहीं हो रहा है कि ये इतनी महंगी बिक गई।

सात दिनों तक परिक्रमा करते ही ठीक हो जाता है लकवे का मरीज, होते हैं और भी चमत्कार