जब प्यार में दिल टूट जाता है कि तो ऐसा लगता है कि जैसे पूरी दुनिया ही खत्म हो गई। प्यार में धोखा खाने के बाद लोग अक्सर टूट जाते है। वहीं कुछ अपने धोखेबाज पार्टनर को सबक सिखाते है।
नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा है। इस रोमांटिक माहौल में सभी कपल अपने पार्टनर को अलग-अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। एक साथ जीने और मरने की कसमें भी खाते है। जीवनभर एक - दूसरे का साथ देने का भी वादा करते है। लेकिन जब प्यार में दिल टूट जाता है कि तो ऐसा लगता है कि जैसे पूरी दुनिया ही खत्म हो गई। प्यार में धोखा खाने के बाद लोग अक्सर टूट जाते है। वहीं कुछ ऐसे भी होते है जो अपने धोखेबाज पार्टनर को सबक सिखाते है। हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। प्यार में धोखा मिलने के बाद लड़की ने पूरे शहर में सिद्धी हेट्स शिवा के पोस्टर लगवा दिए।
ब्रेकअप का नया तरीका
यह अनोखी घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर की है। यहां के चौराहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिन्हें देखकर सभी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का एक नया तरीका वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ने अपने प्रेमी से अलग होने और उससे नफरत करने का ऐलान बीच चौराहे लगे एक साइन बोर्ड पर किया। बोर्ड पर काले रंग के पेंट के साथ लड़की ने अपनी नफरत का ऐलान किया। सिद्धि नाम की इस लड़की को अब शिवा से नफरत है, इसका जिक्र उसने बड़े-बड़े अक्षरों में सड़क पर लगे बोर्ड में कर दिया।
Siddhi Hates Shiva के पोस्टर
सड़कों पर लगे इन Siddhi Hates Shiva वाले पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी लड़की को जरूर प्यार में धोखा मिला है। पोस्टर देख लगता है। कि लड़की से किसी ने बेवफाई की है। इसलिए शिवा से नफरत करने वाली सिद्धी ने अपनी भड़ास कुछ इस तरह निकाली है।
लोग कर रहे है जमकर कमेंट
शहर के चौंराहे पर इन पोस्टरों को देखकर सभी दंग है। लोग जानना चाहते है कि पोस्टर के पीछे छिपी कहानी और वजह क्या है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की ने अपने प्रेमी से नाराजगी जताने के लिए यह नया तरीका निकाला है। लोग इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करके उनके साथ मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।