9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर छोड़कर ट्रेन में रहने लगी ये लड़की, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Strange Girl: कुछ लोगों को रेंट पर रहने और यहां होने वाले खर्चे से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह आराम से बाहर रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें रेंट पर रहना फिजूल लगता है। इसलिए वह नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा तरीका जर्मनी की एक लड़की ने खोज निकाला है।

2 min read
Google source verification
girl_left_home_and_started_living_in_train_claim_it_is_cheaper_than_rented_house_1.png

आज के समय में अधिकतर नौकरी पेशा वाले लोगों को घर से बाहर किराए पर रहना पड़ता है। इसके कारण उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ रेंट के मकान में रहने और खाने पर ही खत्म हो जाता है। कुछ लोग हैं जिन्हें इन खर्चों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह आराम से बाहर रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें रेंट पर रहना फिजूल लगता है। इसलिए वह नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे एक लड़की के बारे में जिसने इस समस्या का तोड़ निकाला है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी की रहने वाली एक लड़की रेंट के मकान में होने वाले खर्चे से तंग आ गई थी। इसलिए उसने ट्रेन में रहना शुरू कर दिया। आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा पर यही सच है। हैरानी की बात ये है कि लड़की को इससे दिक्कत भी नहीं है। उसका कहना है कि ये किसी छुट्टी की तरह महसूस होता है और घर के मुकाबले सस्ता भी पड़ता है।

बता दें कि जर्मनी की इस लड़की का पूरा नाम लियोनी है और वह पहले अन्य लोगों की तरह की किराए पर रहती थी। एक रोज़ जब उसकी बहस अपने मकानमालिक से हो गई, तो लियोनी के दिमाग में आइडिया आया और उसने अनोखी लाइफस्टाइल चुनते हुए घर के बजाय ट्रेन में रहना शुरू कर दिया। लियोनी हर वक्त ट्रेन में रहती है और उसे ये रेंट से बेहद सस्ता लगता है।

यह भी पढ़े - अब भगवान से फोन पर हो सकेगी बात! AI की मदद से शख्स ने बनाया अनोखा ऐप

लियोनी पे £300 यानि 31 हजार रुपये का सालाना पास बनवा रखा है और वो जर्मनी की किसी भी ट्रेन में मुफ्त यात्रा कर सकती है। वो नहाने-धोने से लेकर पढ़ाई भी ट्रेन में ही करती है। वो साल 2015 से ही ट्रेन में रहती है और कभी भी अपार्टमेंट में नहीं जाना चाहती। साथ ही वह ज्यादातर वक्त सिर्फ अपने ज़रूरी कपड़े, टैबलेट कम्प्यूटर और सैनेटरी बैग लेकर ही ट्रैवेल करती है।

बता दें कि लियोनी ने साल 2020 में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी। अब उसने ट्रेन से निकलकर खुद को एक कारवां यानि वैन में शिफ्ट कर लिया है। अब वो वैन में ही रहकर नौकरी करती है और अपनी ज़िंदगी को एंजॉय कर रही है। लियोनी के मुताबिक, उसे यह लाइफ ज्यादा आरामदेह और दिलचस्प लगती है।

यह भी पढ़े - अजब-गजब: पेंगुइन का प्रमोशन... सेना में ब्रिगेडियर से बना मेजर जनरल