19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस गांव में उल्टी दिशा में चलती है घड़ी की सुइयां, जानिए कैसे देखते है समय

दुनिया की सभी घंड़ियां एक ही दिशा में चलती है। लेकिन भारत में एक गांव ऐसा है जहां पर घंड़ी में 12 बजने के बाद एक नहीं बजता। यहां की घड़ी उल्टी दिशा में चलती है। यहां के लोग लंबे समय से इनमें समय देखते आ रहे है और इनको सही मान रहे है।

2 min read
Google source verification
gondwana times

gondwana times

इस दुनिया में जितनी भी घड़ियां है वे सभी एक ही दिशा में चलती है। आपने देखा होगा कि घड़ी बाई दिशा से दाई तरफ चलती है। सभी घड़ियों में बारह बजने के बाद एक बजता है। इसके बाद दो और फिर तीन, चार.. यह क्रम चलता है। एक गांव ऐसा जहां पर घड़ी उल्टी दिशा में घुमती है। आपको यह जानकर हैरानी कि ये गांव भारत में ही है। जी हां, हम बात कर रहे है छत्तीसगढ़ के एक समुदाय की। इस समुदाय के लोग जिस गांव में रहते हैं, वहां की घड़ी के कांटे उलटी दिशा में घूमती है। यहां की घड़ी में 12 बजे के बाद एक नहीं बजता बल्कि 11 बजते हैं। सबसे खास बात यहां के लिए इस को सही मानते है। तो आइए जानते है इस विशेष समुदाय के बारे में।

घड़ी का नाम गोंडवाना टाइम
अपने देश के छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव है जहां घड़ियों की सुईंया उल्टी दिशा में चलती है। राज्‍य में कोरबा के पास आदिवासी शक्ति पीठ से जुड़े एक स्‍थान पर गोंड आदिवासी परिवार इन अनोखी घड़ियों का इस्तेमाल करता है। आदिवासियों के अनुसार यह घड़ियां सही चलती है। समुदाय ने अपनी घड़ी का नाम गोंडवाना टाइम दे रखा है। इस समुदाय को छोड़कर सभी लोग की घड़ियां सही दिशा में घुमती है। ये लोगों काफी लंबे से इन घड़ियों में टाइम देखते आ रहे है।

यह भी पढ़ें- इस शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 1000 इंसानों और 50 घोड़ों को पछाड़ा


धरती, सूर्य, चंद्रमा भी दाएं से बाई ओर घूमते है
गोंड आदिवासियों को कहना है कि यह धरती दाएं से बाई ओर घूमती है। सूर्य, चंद्रमा और तारे भी इसी दिशा में चलते है। इस समुदाय का मनना है कि तालाब में पड़ने वाला भंवर भी इसी दिशा में घूमता है। यही वजह है कि लोगों ने घड़ी की दिशा यही रखी है। इन लोगों के अनुसार यह घड़ियां सही चलती है।


यह भी पढ़ें- भारत में मौजूद है दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बना डाकघर, जानिए क्यों यहां आते हैं हजारों लोग


30 समुदाय देखते है गोंडवाना घड़ी
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गोंड समुदाय के अलावा 29 अन्य समुदाय के लोग भी इन गोंडवाना घड़ी का इस्तेमाल करते है। दुनिया के अनुसार इनकी घड़ी उल्टी दिशा में चलती है लेकिन आदिवासियों का कहना है कि प्रकृति का चक्र जिस दिशा में चलता है, उसी दिशा में उनकी घड़ी उनकी घड़ी चलती है।