
parul arora backflips
नई दिल्ली। साड़ी में भारतीय महिलाएं सबसे खूबसूरत नजर आती है। लेकिन साड़ी का क्रेज धीरे धीरे कम होता जा रहा है। इसलिए आज के समय में साड़ी की जगह कुछ ओर पहनना ही पसंद करती है। आजकल की महिलाएं साड़ी पहनकर काम नहीं कर पाती है। लेकिन हाल ही एक अनोखा वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जिम्नास्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिनका नाम है पारुल अरोड़ा। पारुल वीडियो में बैकफ्लिप मारती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि उनकी ड्रेस जिम्नास्ट की ना होकर पूरी तरह से भारतीय परिधान है। जिस वजह से ये वीडियो देखकर सभी हैरान रह गए। साथ ही ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
साड़ी में गजब का स्टंट
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपर्णा जैन नाम की ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साड़ी पहने हुए एक लड़की गजब स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं। अपर्णा ने लिखा, जब एक लड़की साड़ी में बैकफ्लिप लगाती है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि इस लड़की ने कैसे साड़ी में गुरुत्वाकर्षण को मात दी। इस 13 सेकेंड के वीडियो में एक लड़की बैकफ्लिप यानी गुलाटी लगाते नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने खुद बताया कि लड़की का नाम पारुल अरोड़ा है।
लोग कर रहे है जमकर तारीफ
इस वीडियो को लेकर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लोगों का कहना है कि महिलाएं वह सब कुछ कर सकती हैं, जो पुरुष कर सकते हैं और वो इससे बेहतर कर सकती हैं। वो कई ऐसे काम कर सकती हैं, जो पुरुष नहीं कर सकते। लोग इस लड़की को टैलेंट का पावरहाउस बता रहे हैं।
किसी से कम नहीं महिलाए
सोशल मीडिया पर महिला की जबरदस्त फ्लिप को देखने के बाद सब लोग हैरान हैं। लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साड़ी पहनकर जिमनास्ट करने वाली महिला का यह वीडियो उन लोगों के मुंह पर जोरदार तमाचा है। जो साड़ी पहनने वाली महिलाओं को कम आंकते हैं।
पिछले साल भी वीडियो हुआ था वायरल
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पारुल सोशल मीडिया पर छाई हैं। इससे पहले अगस्त 2020 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान पारुल नीली साड़ी में नजर आई थी। उनके साथ एक लड़का सूट पहने खड़ा था। इसके बाद दोनों ने छत पर ही फ्रंटफ्लिप मारी। वहीं साड़ी में स्टंट करता देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ भी की थी।
Published on:
09 Jan 2021 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
