11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शापित हैं! यह तीन जगह, यहां जन्म से ही बच्चों के नहीं होते हैं ये अंग

सबसे बड़ी समस्या इस बात की है कि बच्चों में होने वाली इस विकृत का अंदाजा अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग से भी पता नहीं लगाई जा सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Arijita Sen

Nov 08, 2018

Demo pic

शापित हैं! यह तीन जगह, यहां जन्म से ही बच्चों के नहीं होते हैं ये अंग

नई दिल्ली। आपने बच्चों के जन्म से जुड़े कई किस्से सुने होंगे, जिसमें जुड़वा बच्चों से लेकर छह उंगली वाले बच्चे भी शामिल होंगे। लेकिन आज हम जिन बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं। उनके जन्म की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इन स्थानों में बच्चों का जन्म बिना हाथ-पैर के होता है। ये घटना फ्रांस की है।

जी हां, आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर शायद ही आपको विश्वास हो, लेकिन ये सिर्फ किताबी बात नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल यहां जन्म लेने वाले बच्चे जन्म से ही विकलांग हैं। खास बात यह है कि यहां पर ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते फ्रांस सरकार भी परेशान है और कोई स्थायी समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार फ्रांस में तीन जगहों पर कुछ समय पहले एक दर्जन बच्चों का जन्म बिना हाथों के हुआ था, जिसके बाद वहां के अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों में खलबली मच गई थी। डॉक्टर इस समस्या के पीछे का कारण खोज ही रहे थे कि ऐसे ही 11 और मामले ऐन के पूर्वी इलाके में सामने आ गए।

लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या इस बात की है कि बच्चों में होने वाली इस विकृत का अंदाजा अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग से भी पता नहीं लगाई जा सकती है। वहीं डॉक्टर भी लगातार इस तरह के बढ़ते मामलों से चिंतित हैं और बच्चों के परिजनों के खानपान और रहन सहन पर गौर कर रहें हैं। बता दें कि इनमें से सात बच्चे एक ही इलाके से आते हैं और एक ही स्कूल में साथ पढ़ते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग