1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजीबो-गरीब रिवाज! यहां रिश्तेदारों के मरने पर काट दी जाती है महिला की उंगली

किसी की मौत होती है तो उसका अंजाम सिर्फ महिलाओं को भुगतना पड़ता है, उनकी एक अंगुली काट दी जाती है। महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वो मृत रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देने और उसका शोक मनाने के लिए अपनी अंगुली का सिरा काटेंगी।

2 min read
Google source verification
अजीबो-गरीब रिवाज! यहां रिश्तेदारों के मरने पर काट दी जाती है महिला की उंगली

अजीबो-गरीब रिवाज! यहां रिश्तेदारों के मरने पर काट दी जाती है महिला की उंगली

दुनिया में ऐसी कई प्रकार की जनजातियां रहती है जो आज भी आदिम युग की परंपरा और रीति-रिवाज को फॉलो करती हैं। आज भी आग जलाने के लिए अभी भी पत्थरों को घिसा जाता है। ऐसी जनजाति आम लोगों के संपर्क से कोसों दूर हैं, मगर इनकी अजीबोगरीब परम्पराएं आज भी देखने और सुनने को मिलती रहती हैं। इनके द्वारा निभाई जाने वाली कई परंपराएं ऐसी होती हैं जिनके बारे में आपको बताया जाएगा तो वो अविश्वसनीय लगेंगी। इन्हीं परंपरा में से एक है महिलाओं की अंगुलियां काटना।

इंडोनेशियां के पपुआ गिनी द्वीप में रहने वाली दानी प्रजाति के लोग इस अजीब परंपरा का पालन करते है। ये लोग परिवार में किसी की मौत होने पर शोक जताने के लिए अपनी उंगली का एक हिस्सा काट देते हैं। दानी जनजाति की महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वो मृत रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देने और उसका शोक मनाने के लिए अपनी अंगुली का सिरा काटेंगी। इस जनजाति के लोग पुराने रीतिरिवाजों को आज भी मानते हैं।

इस जनजाति के लोगों का मानना हैं कि महिलाओंकी अंगुली काटने से होने वाले दर्द से मरने वाले व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है। किसी व्यक्ति के मरने जाने पर उस घर की महिलाओं की अंगिली ऐसे ही आसानी से नहीं काटी जाती हैं, बल्कि महिलाओं की अंगुली काटने से पहले आधे घंटे तक उनको बांधा जाता है। फिर अंगुलियों को काट कर जला दिया जाता है।

उंगली काटने की यह अजीब परंपरा इन जानजाति के महिला-पुरुष दोनों के लिए है, लेकिन आमतौर इसे महिलाओं को ही निभाना पड़ता है और पुरुष अपनी उंगली नहीं काटते। बता दें, इंडोनेशिया की सरकार ने इस प्रथा को बैन कर दिया है लेकि आज भी यहां के दूरदराज के इलाकों में ये दर्दनाक प्रथा चल रही है।

यह भी पढ़ें: सुबह से शाम 8 घंटे तक चीखती-चिल्लाती है ये महिला, कमाती है अच्छे-खासे पैसे

इस ट्राइब की खोज आज से 84 साल पहले वेस्टर्न साइंटिस्ट ने की थी। इस जनजाति के बारे में बाहरी दुनिया को सबसे पहले अमेरिकी फिलैंथ्रोपिस्ट रिचर्ड आर्कबोल्ड ने 1938 में बताया था। इस जनजाति की तस्वीरें लेना काफी मुश्किल है क्यूंकि ये ट्राइब लोगों से दूर रहती है। इसके बावजूद कई लोग इनके साथ दोस्ताना रवैया अपनाकर इनके साथ घुल-मिल जाते है और इनकी तस्वीरें दुनिया के सामने ले आते हैं। इसी के तहत ट्राइब से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब चीजें भी दुनिया के सामने आईं।

दानी ट्राइब के बारे में एक और अजीबोगरीब बात है कि यह लोग अपनों की मौत के बाद उनकी लाश को दफनाते नहीं है। दानी ट्राइब जनजाति के लोग लाशों को आधा जला देते हैं और फिर घर में लाकर रख देते हैं। लाशों को उस लेवल तक जलाया जाता है जिस के बाद बॉडी को ममी जैसा प्रिजर्व किया जा सके। यहां आपको घरों में कई लोगों की ममी भी मिल जाएगी। आपको बता दें आज भी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंडोनेशिया में कई ऐसी जनजातियां रहती हैं जो अपनी हजारों साल पुरानी जीवन पद्धति को जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: IT की जॉब छोड़ गधे पालने लगा शख्स, लोगों ने उड़ाया मजाक, अब लाखों में कमा कर की लोगों की बोलती बंद