27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपने देखें ये 5 सपने तो समझो हो गए मालामाल, आइए जानें

दिवाली का त्योहार आने से पूर्व लोग लक्ष्मी माता से आशीर्वाद पाने के लिए तरह-तरह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लक्ष्मी का स्वागत किसी भी तरीके से करें, लेकिन उद्देश्य सभी का एक ही है, मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त करना.....

less than 1 minute read
Google source verification
dream.jpg

दिवाली का त्योहार आने से पूर्व लोग लक्ष्मी माता से आशीर्वाद पाने के लिए तरह-तरह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लक्ष्मी का स्वागत किसी भी तरीके से करें, लेकिन उद्देश्य सभी का एक ही है, मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त करना। अपने बहुत सारे भक्तों पर मां लक्ष्मी कृपा बरसाती भी हैं। प्रसन्न होकर लक्ष्मी मां अपने भक्तों पर धन-दौलत से मालामाल भी करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धनगामन से पहले कई माध्यमों से संकेत मिलते हैं। उन्हीं में से एक माध्यम है 'सपने'।

अनहोनी होने से पहले भी मिलते हैं संकेत
सपने फलों का अपना एक उत्तम इतिहास है। बड़ी-बड़ी होनी और अनहोनी होने से पहले बहुत बार सपनों के जरिए संकेत मिलते हैं। आज हम धन आगमन से पहले संकेत देने वाले सपनों की चर्चा करने जा रहे हैं।

ये हैं वो 5 सपने
—यदि आप सपने में नीलकण्ठ या सारस पक्षी को देखते हैं तो आपको धन लाभ एवं सम्मान कि प्राप्ति हो सकती है।
— यदि आप सपने में कदम्ब का वृक्ष देखते हैं तो यह धन प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ और सम्मान प्राप्ति का संकेत होता है।
—यदि आप सपने में आंवले और कमल को देखते हैं तो समझें कि शीघ्र ही आपको धन प्राप्ति होने वाली है।
—सपने में सोना (स्वर्ण) देखना भी धन प्राप्ति का संकेत माना गया है।
—सपने में गाय का दर्शन होना से अत्यन्त शुभ माना गया है इससे व्यक्ति को यश, वैभव की प्राप्ति होती है।