21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये पक्षी प्यास से तड़पता है फिर भी नहीं पीता पानी, जानें क्यों

दुनिया में एक पक्षी ऐसा भी है जो कितना भी प्यासा हो परंतु पानी नहीं पीता है। इसके पीछे की वजह जानकार आप हैरान रह जाएंगे!

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Apr 09, 2022

Jacobin Cuckoo, The Bird That Only Drinks Rainwater

Jacobin Cuckoo, The Bird That Only Drinks Rainwater

दुनिया में एक से एक दुर्लभ जीव हैं जिनकी कुछ प्रजातियाँ अपनी ओर ध्यान आकर्षित करती हैं। पक्षियों की 5000 करोड़ प्रजातियों में से एक ऐसी ही दुर्लभ पक्षी है जो पूरी दुनिया में अपनी खासियत के लिए मशहूर है। ये पक्षी प्यास कितनी भी लगी हो लेकिन पानी नहीं पीता। अब पानी तो सभी के लिए आश्यक है लेकिन फिर भी ये पक्षी पानी नहीं पीता केवल खास मौके पर ही पानी पीता है।

है न हैरान करने वाली बात कि आखिर किसी नदी या तालाब का पानी ये पक्षी क्यों नहीं पीता? प्यास उसे कितनी भी क्यों न लगी हो वो ऑयस से तड़पती रहेगी लेकिन पानी नहीं पीती तो फिर ये पक्षी जीवित कैसे है?

इस पक्षी का नाम है चातक जिसे इंग्लिश में Jacobin cuckoo भी कहते हैं। ये पक्षी झील, तालाब या नदी का पानी नहीं पीता। ये केवल बारिश का ही पानी पीता है और अपनी प्यास बुझाती है। केवल और केवल बारिश का ही पानी ये पक्षी पीता है। ये कितना भी प्यासा हो अपनी प्यास बुझाने के लिए बारिश का इंतजार करता है।

कहते हैं कि यदि किसी प्यासे चातक को पानी से भरे झील में डाल दें तब भी ये अपना मुंह नहीं खोलता। इससे आप समझ गए होंगे ये पक्षी कितना स्वाभिमानी होता है। ये पक्षी केवल एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है। भारत में ये उत्तराखंड में प्रमुख रूप से पाया जाता है। इनकी खास बात ये भी है कि ये पक्षी अपने अंडे दूसरे पक्षियों के घोंसलों में देते हैं, कभी-कभी अन्य पक्षियों को घोंसले से बाहर निकाल देते हैं।

यह भी पढ़े - कपल की गले मिलने वाली तस्वीर में पैर दिखे उल्टे? लोगों ने बताया भूत, सच्चाई सामने आई तो हैरान रह गए लोग