5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हा बनकर धोती-कुर्ते में नजर आया कुत्ता, दुल्हन ढूंढ़ने के लिए मालकिन ने पोस्ट की फोटो

Dog dressed up as groom : सोशल मीडिया पर रिश्ते की खोज में लगी कुत्ते की मालकिन साउथ इंडियान लिबाज में दिखा डाॅगी, कश्मीर से आया एक प्रस्ताव

less than 1 minute read
Google source verification

image

Soma Roy

Jan 24, 2021

dog.jpg

Dog dressed up as groom

नई दिल्ली। शादी करने के लिए सही पार्टनर का मिलना बेहद जरूरी होता है। तभी तो हमसफर की इस तलाश को आसान बनाने के लिए आजकल कई मेट्रीमोनियल साइट्स मौजूद हैं। सोशल मीडिया के इसी फायदे का यूज एक महिला ने अपने कुत्ते की दुल्हन ढूंढ़ने के लिए किया है। जी हां, महिला ने अपने डाॅगी को दूल्हे की तरह साउथ इंडियान लिबाज में सजाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। ये इन दिनों काफी वायरल हो रही है।

दूल्हे राजा के लिए योग्य कन्या खोजने के मकसद से डाॅगी की मालकिन ने उसे सजा-धजाकर उसकी तस्वीर शेयर की है। फोटो में कुत्ते ने पारंपरिक मुंडू लुंगी और एक गुलाबी शर्ट पहनी हुई है। कुत्ता अपनी मालकिन के सहारे दोनों पैरों पर खड़ा नजर आता है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह केले के पत्ते पर परोसे गए भोजन के सामने बैठा हुआ दिखता है। डाॅगी को यूं दूल्हे के लिबाज में देख हर कोई हैरान है। तो वहीं बहुत से लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं। महिला ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि अगर कोई अपनी लड़की के लिए हैंडसम मलयाली लड़का तलाश कर रहा है तो ये डिजर्विंग लड़का है।

मजेदार बात यह है कि डाॅगी के इस दूल्हे अवतार को देख सोशल मीडिया पर उसके लिए रिश्ते का प्रस्ताव भी आया है। दरअसल कश्मीर की रहने वाली एक महिला ने अपनी फीमेल डाॅग की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इसके साथ लिखा कि मेरी लड़की यहां है, वह कश्मीर से है। इस पोस्ट को ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वह अपनी डाॅगी के लिए अच्छे दूल्हे की तलाश कर रही हैं।