
kings of pain
सांप को देखकर अच्छे अच्छे धुरंदरों की हालत पतली हो जाती है। आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया के खतरनाक जानवर जैसे सांप, मगरमच्छ और जंगली कीड़े—मकोड़ के साथ रहता है। इतना ही नहीं ये खुद को इन जहरीले जानवरों से कटवाता भी है। जी हां, हम बात कर कर है नया शो 'किंग्स ऑफ पेन (Kings Of Pain)' की। आजकल यह शो काफी चर्चाओं में है। हाल ही में सामने आए इसके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रखी है।
दुनिया के सबसे खतरनाक शो में से एक
'किंग्स ऑफ पेन (Kings Of Pain)' दुनिया के सबसे खतरनाक शो में से एक है। इसको एडम और रॉ होस्ट कर रहे है। इसमें दोनों होस्ट खतरनाक जगलों में घूमते नजर आ रहे है। इस शो के जरिए वे बेहद खतरनाक जानवरों के साथ दिखेंगे। हिस्ट्री टीवी 18 के आधिकारिक ट्विटरह हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दोनों होस्ट सांप, स्पाइडर, और मगरमच्छ, जंगली कीड़े- मकोड़े से खुद को आराम से कटवाते नजर आ रहे है। यह शो 10 सितंबर को पहली बार टीवी पर ऑन एयर किया गया था। सप्ताह में सिर्फ दो दिन गुरुवार शुक्रवार रात 9 बजे ये टीवी पर आता है। यह शो दूसरे शो से काफी अलग है।
खुद को कटवाते है मगरमच्छ और कीडे-मकोड़े से
शो 'किंग्स ऑफ पेन' के आने वाले एपिसोड में काफी धमाकेधार होने वाला है। इसमें आप देखेंगे कि एडम और रॉब खतरनाक जंगलों के बीच खुद को कीड़े- मकोड़े से कटवाते नजर आएंगे। एक मच्छर के काटने पर हमलोग इतने परेशान हो जाते हैं, इन दोनों शख्स को देखिए जो तरह-तरह के क्रिएचर से खुद को कटवाते नजर आएंगे। एडम और रॉब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। लोग इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Published on:
25 Sept 2020 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
