
ज्योतिष के अनुसार हाथ की रेखाएं व्यक्ति की किस्मत और भाग्य के बारे में बताती हैं। जॉब सिक्युरिटी की वजह से लोग सरकारी नौकरी की तरफ रुख कर रहे हैं। कई लोगों को तो पहले ही प्रयास में नौकरी मिल जाती हैं तो कईयों को बार-बार ट्राई करने के बाद भी नहीं मिलती और वो हताश होकर अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके भाग्य में सरकारी नौकरी है या नहीं इसका राज आपकी हथेलियों में छिपा होता है। आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार हाथ में किस रेखा से पता चलता है कि आपकी किस्मत में सरकारी नौकरी है या नहीं....!
आपके हाथ में है ये रेखा तो मिलेगी नौकरी
हथेली में तीन मुख्य रेखाएं हार्ट लाइन, हेड लाइन और लाइफ लाइन है। यदि इन रेखाओं को कोई और रेखा नहीं काट रही है या भाग्य रेखा शनि पर्वत की ओर से बृहस्पति पर्वत की ओर बढ़ रही है और सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा उभरी हुई है,तब व्यक्ति को प्रशासनिक पद मिलने की संभावना रहती है। यदि किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा से निकलती हुई कोई रेखा बृहस्पति पर्वत की ओर जा रही हो और वह व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो उसे सफलता मिलने की संभावनाएं प्रबल होती हैं।
ये खूबी होने पर मिलता है अच्छा पद
सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के हाथ में एक कॉमन रेखा होती है वो है लाइफलाइन से निकलती हुई रेखा जो काटे हुए होती है। यदि ऐसी ही रेखा आपकी हथेली में दिखे तो मान लें कि सरकारी नौकरी मिलने की ज्यादा संभावना हैं। यदि हाथ में मौजूद भाग्य रेखा बृहस्पति पर्वत की ओर घूमती हुई दिखाई दे रही है तो ऐसे व्यक्ति जीवन में ऊंचाईयों को छूते हैं। इसके अलावा यदि बृहस्पति पर्वत पर खड़ी रेखाएं हो तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी में अच्छा पद प्राप्त होता है।
सूर्य पर्वत उभरा होने पर भी होते ज्यादा चांस
जिस भी जातक की हथेली में सूर्य पर्वत उभरा है और इस पर्वत पर सीधी रेखा बिना किस रूकावट के आ रही है तो ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की ज्यादा उम्मीदें होती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर बुध पर्वत पर कोई त्रिभुज की आकृति बनी है तो उस व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के अच्छे चांस रहते हैं।
Published on:
13 Dec 2020 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
