
Flying bat
वाइल्डलाइफ वर्ल्ड यानि की जंगल में खुले में रहने वाले जानवरों की दुनिया काफी अजब-गज़ब है। आए दिन वाइल्डलाइफ वर्ल्ड से जुडी दिलचस्प बातें सामने आती रहती हैं। इनमें से कुछ अजीब भी होती हैं, तो कुछ ऐसी भी जिनका कारण ज़्यादा लोग नहीं जानते। इन्हीं में से एक है चमगादड़ का पक्षी न कहलाना। चमगादड़ एक ऐसा जंतु है जिसके पंख होते हैं और वो उड़ भी सकता है। इसके बावजूद उसे पक्षी नहीं माना जाता है। चमगादड़ को एक पशु माना जाता है। पर ऐसा क्यों? इस सवाल का जवाब हर कोई नहीं जानता।
चमगादड़ को क्यों नहीं माना जाता पक्षी?
चमगादड़ (Bat) ज़्यादातर जंगली इलाकों या खुले में पाए जाते हैं पर इन्हें कभी-कभी शहरों में भी देखा जा सकता है। ये सामान्य तौर पर शाम को दिखाई देते हैं। ज़्यादातर समय ये पेड़ पर उलटे लटके रहते हैं और कई बार अपने शरीर को अपने पंखों से ढंक भी लेते हैं। पंख होने और उड़ने के बावजूद चमगादड़ को पक्षी नहीं माना जाता। इसकी वजह है इनका स्तनधारी होता। स्तनधारी जंतु पक्षियों की श्रेणी में नहीं आते। इसी वजह से चमगादड़ को पक्षी नहीं, बल्कि उड़ने वाला पशु माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Orissa Kelly का शानदार स्टंट; हाथों पर खड़े होकर पैरों से चलाया जलता हुआ तीर और फोड़ दिया गुब्बारा, वीडियो देखकर कह उठेंगे वाह!
दुनियाभर में इस तरह का इकलौता जंतु
दुनियाभर में जितने भी जंतु पाए जाते हैं, उनमें चमगादड़ ही इकलौता ऐसा जंतु है जो स्तनधारी होने के बावजूद भी उड़ सकता है। पंख होने और उड़ने में सक्षम होने की वजह से चमगादड़ की कुछ प्रजातियों को फ्लाइंग फॉक्स (Flying Fox) यानि की उड़ने वाली लोमड़ी भी कहा जाता हैं। चमगादड़ को फ्लाइंग फॉक्स कहने के पीछे वजह इसके चेहरे से है, जो लोमड़ी की तरह दिखाई देता है।
दुनिया में 1,400 से भी ज़्यादा प्रजातियाँ
दुनियाभर में चमगादड़ की 1,400 से भी ज़्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि चमगादड़ करीब 5 करोड़ सालों से धरती पर पाए जाते हैं। कुछ चमगादड़ तो दूसरे लोगों का खून तक पीते हैं। ये अंधेरे में भी आसानी से देख सकते हैं। चमगादड़ को काफी बुद्धिमान माना जाता है और इनके तेज़ दिमाग और बुद्धि की तुलना डॉलफिन और घोड़े से भी की जाती है।
यह भी पढ़ें- ट्रेन में बच्ची ने खिलाया पिता को फल, वायरल वीडियो देखकर आपके चेहरे पर खिल उठेगी मुस्कान
Published on:
16 Jan 2023 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
