दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कमाल का टैलेंट रखने वाले लोग हैं। इन लोगों का टैलेंट देखकर हैरानी के साथ ही मुँह से वाह भी निकल जाता है। आज के इस सोशल मीडिया (Social Media) के दौर में दुनिया जैसे सिमट सी गई है। घर बैठे-बैठे अपने फोन पर आप सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में इस तरह के टैलेंट को देख सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओरिसा कैली (Orissa Kelly) नाम की एक महिला एक शानदार स्टंट करते हुए नज़र आ रही है। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।