21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस रेगिस्तान में दफन है कई रहस्य: एलियन कनेक्शन, विशालकाय नीली आंख, सफेद मोटी बर्फ की चादर

कई ऐसे रहस्यमयी स्ट्रक्चर यहाँ देखने को मिले हैं जिनके राज कभी नही खुल सके। ऐसा ही एक रहस्य है विशालकाय नीली आँख का रहस्य है।

2 min read
Google source verification
Many secrets

Many secrets

नई दिल्ली। इस धरती पर बहुत से ऐसे रहस्य छिपे है जिनके राज से आज तक पर्दा नहीं उठा है। अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान अपने आकार के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसको दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कहा जाता है। यहां पर कई पर्यटक घूमने आते है। इस रेगिस्तान में मौजूद नीली आंखें इसे और भी लोकप्रिय बनाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसके गर्भ में कुछ ऐसी चीजें दफन है, जिसके बारे में पता लगाना मुश्किल है। आइए जानते है इसके बारे में...

इसका आकार बढ़ता और सिकुड़ता है
इस रेगिस्तान में मौजूद नीली आंखें लोकप्रिय हैं। यह नीली आंखें अंतरिक्ष से दिखाई देती हैं। इस विशाल रेगिस्तान में अब तक किसी को भी यह पता नहीं चला है कि यह कलाकृति कैसे बनाई गई थी। सहारा रेगिस्तान की ये नीली आंखें अंतरिक्ष से भी दिखाई देती हैं। खास बात यह है कि इसका आकार अपने आप बढ़ता और सिकुड़ता जा रहा है। कहा जाता है कि पिछले 100 वर्षों में इस रेगिस्तान का आकार बढ़कर 9 लाख वर्ग किमी हो गया है।

यह भी पढ़े :— इस देश में कचरे की भारी कमी, खरीदत रहा है दूसरे देशों से

रेगिस्तान में मोटी बर्फ की चादर
आमतौर पर कहा जाता है कि रेगिस्तान में रेत ही रेत है। लेकिन यह शायद दुनिया का एकमात्र रेगिस्तान है। जहां बर्फ पड़ती है यहां की बर्फ इतनी मोटी है कि रेगिस्तान सफेद चादर से ढंका है। लाल रेत पर सफेद चादरें इसे और भी खूबसूरत बनाती हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसका मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग है।

एलियन कनेक्शन
सहारा रेगिस्तान में इसके निर्माण को लेकर काफी विवाद हैं। इसकी उत्पत्ति कैसे हुई यह सवाल आज भी बरकरार है। वैसे भी दुनिया में पाए जाने वाले हर अनोखे निर्माण को एलियन से जोड़कर देखा जाना आम बात है। इस विशालकाय नीली आंख की तरह दिखाई देने वाले इस स्ट्रक्चर को भी देखने वाले इसे भी किसी दूसरे ग्रह के प्राणियों का कारनामा बताते हैं।