1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयफ्रेंड की लाश को छिपाकर उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी लड़की, फिर हुआ…

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की मौत का किसी को नहीं लगने दिया पता। सड़ी-गली लाश के साथ बिता रही थी जिंदगी। बॉयफ्रेंड की मौत के बाद भी किया उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 11 Apr 2019, 10:42 AM IST

demo image

बॉयफ्रेंड की लाश को छिपाकर उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी लड़की, फिर हुआ...

नई दिल्ली। इंसान का दिमाग बड़ा ही विचित्र होता है इसे समझ पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। आज हम आपको एक ऐसे ही विचित्र घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको यकीन हो जाएगा कि वाकई में किसी के मन में क्या चल रहा है इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता है।

यह घटना अमरीका के मिशीगन की है। यहां के हैरिसन स्ट्रीट के एक घर में 49 साल की एंजेला शॉक अपने 61 साल के बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि अपने पुरूष मित्र की मृत्यु के बाद भी वह उसके साथ रहती थी।

बॉयफ्रेंड के मृत शरीर का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसने घर में ही रखना बेहतर समझा। इधर बॉयफ्रेंड के घरवाले कई दिनों तक उसकी कोई खबर न मिलने के चलते काफी परेशान हो गए थे। काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें जब कुछ पता नहीं चला तो वे पुलिस के पास गए।

पुलिस तलाश करते-करते एंजेला के घर पहुंची। कमरे में घुसते ही उन्हें लाश के सड़ने-गलने की दुर्गंध आने लगी। करीब एक महीने से एंजेला अपने बॉयफ्रेंड की डेडबॉडी के साथ रह रही थी। इतना ही नहीं उसने अपने पुरूष मित्र के केड्रिट कार्ड से इस दौरान शॉपिंग भी की थी।

एंजेला ने अपने बॉयफ्रेंड का खून नहीं किया था बल्कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई थी। डेडबॉडी को छिपाकर रखने के जुर्म में पुलिस ने एंजेला को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:ऑपरेशन से पहले खाना खाने से यूं ही नहीं किया जाता है मना, जानें क्या है पूरी बात

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब