28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवी मां के गहनों पर दो चोरों ने डाली थी बुरी नजर, हुआ कुछ ऐसा कि दंग रह गए लोग

Chandi devi temple : मधेपुरा जिले में स्थित है मां चंडी देवी का मंदिर बेऔलाद महिलाओं के लिए चमत्कारिक स्थान से कम नहीं ये मंदिर

less than 1 minute read
Google source verification
chandi_ji.jpeg

नई दिल्ली। देवी मां की महिमा बहुत निराली होती है। तभी उनमें आस्था रखने वालों की कमी नहीं होती है। आज हम आपको मां दुर्गा के एक ऐसी ही चमत्कारिक मंदिर के बारे में बताएंगे जिसकी महिमा के बारे में सुनकर आप हैरान हो जांगे। इस मंदिर का नाम चंडी स्थान है।

बिहार के मधेपुरा ज़िले में स्थित मां चंडीस्थान मंदिर चमत्कारी शक्तियों से भरा हुआ है। नवरात्रि के दिनों में यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। मंदिर में मां दुर्गा के अलावा उनके सेवक बुधाय और सुधाय की मूर्तियां हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मंदिर आता है। देवी उन्हें कभी भी निराशा नहीं करती हैं। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जो महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं, यहां आकर माता के दर्शन करने के बाद उन्हें संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है।

मंदिर से जुड़ी मान्यता की बात करें तो बताया जाता है कि करीब 70 साल पहले इस मंदिर में दो चोर घुस आए थे। वेमाता के गहने चुराकर भाग रहे थे, लेकिन जैसे ही वेदिर से बाहर निकले उनकी दृष्टि चली गई। इतना ही नहीं वे पत्थर के ही बन गए। लोगों के मुताबिक दोनों चोर आज भी मंदिर के बाहर पत्थर के रूप में मौजूद हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक इस स्थान पर देवी सती का एक अंग गिरा था इसलिए इस जगह को चंडी स्थान कहा जाता है।