
भगवान भोलेनाथ के कई मंदिर भारत में विद्यमान हैं। इनमें से कई मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं। जिनसे जुड़ी कई रोचक कथाएं भी प्रचलित हैं। शास्त्रों में भी महादेव के कई मंदिरों का जिक्र किया गया है। इनमें से कुछ मंदिरों का निर्माण देवताओं के द्वारा किया गया है। जबकि कुछ मंदिर ऐसे हैं जिन्हें कलयुग में इंसान के द्वारा बनवाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भगवान शिव का ऐसा भी मंदिर है जिसका निर्माण भूतों ने किया था। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित है।
आपदा में भी सुरक्षित है मंदिर
ककनमठ मंदिर के इतिहास की बात करें तो मान्यता है कि इसका निर्माण कई हजारों साल पहले किया गया था। इस दौरान कई आपदाएं आई, लेकिन इस मंदिर को कुछ नहीं हुआ। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर का निर्माण भूतों ने एक रात में किया था। मंदिर का निर्माण पूर्ण होने ही वाला था कि सुबह के समय गांव की किसी महिला ने हाथ से चलने वाली चक्की चला दी तो भूत इस मंदिर को अधूरा छोड़ कर भाग गए। अब इसमें कितनी सच्चाई है इससे जुड़े सटीक प्रमाण नहीं हैं।
यह भी पढ़े - सोशल मीडिया पर वायरल हुई 400 साल पुरानी पेंटिंग, टाइम ट्रैवल को लेकर चौंकाने वाला दावा
मंदिर के अवशेष ग्वालियर में
हजार साल पुराने इस मंदिर में आपको हर तरफ हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां दिख जाएंगी, लेकिन कई खंडित अवस्था में मौजूद हैं, ऐसा माना जाता है कि मूर्तियों को विदेशी शासकों ने तुड़वा दिया था। मंदिर के कई अवशेष ग्वालियर के एक म्यूजियम में रखे हुए हैं। मंदिर के चारों ओर खेत हैं। इन खेतों में इस मंदिर के अवशेष पड़े हुए हैं। यहां खुदाई के दौरान भी कई अवशेष मिलते हैं।
यह भी पढ़े - ये रहे दुनिया के अजीबोगरीब जीव, जिन्हें देखकर आप भी पड़ जाएंगे हैरत में
Published on:
04 Aug 2023 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
